Navratri Vrat Rules: नवरात्र में व्रती रहें सावधान! सिर्फ खान-पान नहीं, इन गलतियों से भी टूट सकता है व्रत

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्र में व्रत रखते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में यहां जानें व्रत में क्या खाएं और किन गलतियों से बचें. मान्यता है कि व्रत में अनाज, दाल, प्याज और लहसुन खाने से परहेज किया जाता है. इसके अलावा, कुछ धार्मिक नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है.

Advertisement
शारदीय नवरात्र 2026 (Photo: ITG) शारदीय नवरात्र 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

Navratri Vrat Rules: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है. इन नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान भक्त कलश स्थापना कर अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं. नवरात्र के दौरान खानपान से लेकर रोजमर्रा की आदतों तक कई बातों का ध्यान रखा जाता है. व्रत में अनाज, दाल, प्याज और लहसुन खाने से परहेज किया जाता है. इसके अलावा, कुछ धार्मिक नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है. अगर आप भी नवरात्र का व्रत रख रहे हैं, तो इन जरूरी नियमों को जरूर जान लें. 

Advertisement

नवरात्र व्रत में इन बातों का रखें खास ध्यान

1. दिन में सोने से बचें

हिंदू धर्म में व्रत में दिन में सोने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है व्रत के दौरान दिन में ज्यादा देर तक सोने के बजाय पूजा-पाठ और भक्ति में समय बिताना चाहिए. ऐसे में इस समय आप मंत्रों का जाप करें और भजन-कीर्तन में मन लगाएं. माना जाता है कि इससे मन शांत रहता है. साथ ही, मां दुर्गा की भक्ति में ध्यान लगाने में मदद मिलती है. 

2. ब्रह्मचर्य नियम का करें पालन

नवरात्र के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.  व्रत रखने वालों को अपने विचारों और व्यवहार में संयम बनाए रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. मन को शांत रखना चाहिए. साथ ही, सात्विक जीवनशैली अपनाना चाहिए.

Advertisement

3. मासिक धर्म के दौरान क्या करें?

मासिक धर्म के दौरान पूजा और व्रत को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं. कुछ लोग इस समय पूजा नहीं करते, जबकि कुछ अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्ति जारी रखते हैं. इसे लेकर सभी जगह एक जैसे नियम नहीं हैं. 

4. झूठ बोलने और क्रोध करने से बचें

व्रत के दौरान सिर्फ खाने-पीने ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना चाहिए. नवरात्र में किसी से झूठ बोलने से बचना चाहिए. इसके अलावा धोखा देने और गुस्सा करने से भी बचें. दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें. जरूरतमंदों की मदद करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत में मन को शांत रखना भी जरूरी माना जाता है. 

5. बाल-नाखून न काटें

नवरात्र के दौरान बाल और नाखून काटने से बचने की मान्यता है. इसे धार्मिक नियमों और संयम से जोड़कर देखा जाता है. वहीं,  इन दिनों साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है. 

नवरात्र व्रत में किन चीजों का सेवन करें?

कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल
साबूदाना, आलू और शकरकंद
मौसमी फल, बादाम, काजू, किशमिश और अन्य सूखे मेवे
दूध से बनी चीजें
सेंधा नमक और काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »