Nautapa Guru Gochar: नौतपा में गुरु का गोचर, 2 जून से इन 4 राशियों के घर लग सकता है धन का ढेर

नौतपा के अंतिम दिन देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है. 2 जून को गुरु करीब 12 साल बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र ने इस गोचर को चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ बताया है.

Advertisement
नौतपा के अंतिम दिन देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है. (Photo: ITG) नौतपा के अंतिम दिन देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

साल के सबसे गर्म दिन शुरू हो गए हैं. इस साल नौतपा 25 मई से लेकर 2 जून तक रहने वाला है. इस बार नौतपा में एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग भी बन रहा है. दरअसल, नौतपा के अंतिम दिन देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है. 2 जून को गुरु करीब 12 साल बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे. नौतपा में सबसे बड़े ग्रह के इस राशि परिवर्तन को ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र ने खास बताया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि नौतपा में गुरु का राशि परिवर्तन चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. जीवनशैली में सुधार हो सकता है और नई सुविधाएं जुड़ सकती हैं. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बन सकती है. पुराने कर्जों से राहत पाएंगे.

कर्क राशि
नौकरी-करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. घर-परिवार में लोगों के बीच प्यार-प्रेम बढ़ेगा. सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़त पर रहने वाला है. धैर्य के साथ लिए गए फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं.

तुला राशि
नौतपा में गुरु का गोचर आपके लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आने वाला है. धनधान्य की स्थिति में सुधार होगा. सक्सेस मिलने की संभावना बहुत अधिक रहने वाली है. यदि आपकी सफलता या काम के बीच कोई अड़चन आ रही है तो गुरु गोचर के बाद वो बाधा खत्म हो जाएगी. सेहत के लिहाज से भी यह गोचर बहुत अच्छा माना जा रहा है. रोग-बीमारियों से बचाव होगा.

Advertisement

मीन राशि
व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं. जो लोग नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. आय में बढ़ोतरी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. साथ ही, पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. रिश्तों में प्यार-प्रेम बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement