Nautapa 2026: नौतपा में सूर्य-मंगल का अग्नि संयोग, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!

Nautapa 2026: 25 मई से सूर्य-मंगल का अग्नि संयोग देश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी बढ़ाएगा, लेकिन इस भीषण तपन के बीच इन 3 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है.

Advertisement
25 मई से सूर्य-मंगल का अग्नि संयोग देश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी बढ़ाएगा.(Photo: ITG) 25 मई से सूर्य-मंगल का अग्नि संयोग देश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी बढ़ाएगा.(Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

Nautapa 2026: नौतपा इस साल भीषण गर्मी और बड़े बदलावों के साथ दस्तक दे रहा है. 25 मई से जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो धरती पर तपन अपने चरम पर होगी.  लेकिन इस बार का नौतपा केवल मौसम के लिहाज से ही गर्म नहीं होने वाला, बल्कि ग्रहों की चाल अहम होने वाली है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल नौतपा के दौरान सूर्य के साथ-साथ अंगारक स्वभाव वाले मंगल ग्रह का भी विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे न केवल मौसम का पारा चढ़ेगा, बल्कि कई राशियों के जीवन में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस भीषण तपन के बीच किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.  इस दौरान ग्रहों का क्या गणित रहने वाला है. 

Advertisement

कब से कब तक रहेगा नौतपा?
ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार, सूर्य देव 25 मई, सोमवार की शाम 03:38 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 8 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है, जिसमें सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं. 

मंगल और सूर्य का अग्नि तत्व संयोग बढ़ाएगा तपन
इस बार का नौतपा सामान्य से कहीं अधिक प्रचंड हो सकता है. इसका कारण यह है कि 11 मई को साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल ने अपनी स्वराशि और अग्नि तत्व प्रधान राशि मेष में गोचर किया है. सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि तत्व के ग्रह हैं.  सूर्य का रोहिणी में जाना और मंगल का मेष राशि में होना, एक ऐसा दुर्लभ और गर्म संयोग बना रहा है जो देश भर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू (Heat Wave) की स्थिति पैदा कर सकता है. 

Advertisement

नौतपा के दौरान अन्य ग्रहों की हलचल
नौतपा के इन 9 दिनों में केवल सूर्य और मंगल ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े ग्रह भी अपनी चाल बदल रहे हैं. 

26 मई: बुध ग्रह का पश्चिम दिशा में उदय होगा. 

29 मई: बुध देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी दिन मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर होगा. 

31 मई: ऐश्वर्य के दाता शुक्र पुनर्वासु नक्षत्र में और केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 

1 जून: देवगुरु बृहस्पति (गुरु) मध्य रात्रि में कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 

2 जून: बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. 

इन 3 भाग्यशाली राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
नौतपा की यह प्रचंड ऊर्जा तीन विशेष राशियों के लिए सफलता और तरक्की के नए द्वार खोलने वाली है:

1. वृषभ राशि (Taurus): प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विरोधियों पर आपकी जीत तय है।

2. कर्क राशि (Cancer): करियर के लिए यह टर्निंग पॉइंट है, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा. 

3. वृश्चिक राशि (Scorpio): करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे.  नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफे के योग हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement