Mangal Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या गोचर करता है तो उसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. कुछ ही दिनों में सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिषियों के अनुसार, सितंबर की शुरुआत के साथ ग्रहों के सेनापति अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. दरअसल, 2 सितंबर को मंगल देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे और 24 सितंबर 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे. पुनर्वसु नक्षत्र खुशहाली, वृद्धि, पुनरुद्धार और आर्थिक प्रगति का कारक माना जाता है.
मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से विशेष रूप से 3 राशियों को व्यापार, करियर और धन-संपत्ति के मामले में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
मेष राशि (Aries)
बिजनेस में उछाल: व्यापार में लंबे समय से अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है. नए ग्राहकों से जुड़ने और नेटवर्क विस्तार का बेहतरीन समय है.
धन लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर कहीं पैसा अटका हुआ था, तो उसकी वापसी की संभावना बढ़ेगी. निवेश से भी अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
आय के नए स्रोत: पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव आपके आय भाव और वाणी को मजबूती देगा. कारोबार में नया प्रोडक्ट या सेवा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है.
आर्थिक उन्नति: पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. वित्तीय योजनाओं में सफलता मिलेगी, जिससे संचित धन (सेविंग्स) में वृद्धि होगी.
धनु राशि (Sagittarius)
व्यापारिक साझेदारी से लाभ: पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए यह अवधि बेहद शुभ रहेगी. व्यापार में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं.
करियर व धन: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. आपकी रणनीतियां सटीक बैठेंगी और धन प्रवाह लगातार बना रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- मंगल का यह गोचर आपके साहस, निर्णय लेने की क्षमता और कार्यक्षेत्र में ऊर्जा का संचार करेगा.
- मंगल के प्रभाव से अति-उत्साह में आकर कोई भी जल्दबाजी भरा वित्तीय निर्णय लेने से बचें.
aajtak.in