Guru Gochar 2026: 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहने वाला है. संयोगवश नौतपा के आखिरी दिन बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश भी होने वाला है. गुरु पूरे 12 साल बाद कर्क राशि में आ रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, गुरु का यह गोचर चार राशियों के लिए प्रतिकूल दिखाई दे रहा है. यानी नौतपा में जब गुरु कर्क राशि में जाएंगे तो चार राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव दिखाई दे सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
नौतपा में गुरु के राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना होगा. पेट की गड़बड़, थायरॉइड, डायबिटीज को लेकर आपको दिक्कतें हो सकती हैं. रिश्ते, रोजगार और स्वास्थ्य यह तीनों मामले बहुत अच्छे दिखाई नहीं दे रहे हैं. आपको करियर में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन की बहुत मुश्किल से बचत होगी.
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए यह समय कठिन होगा. आर्थिक समस्या आपको परेशान कर सकती है. पैसे-रुपए की दिक्कतें आपको झंझट में डाल सकती हैं. शत्रु और विरोधियों से आपको खतरा रहेगा. खासतौर से कार्यस्थल पर आपके जो विरोधी हैं, उनसे सावधानी बरतें. इस समय वाहन दुर्घटना से भी सावधानी संभलकर रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना जैसे योग बनते दिख रहे हैं.
सिंह राशि
गुरु गोचर के बाद सिंह राशि वालों को भी बहुत सावधानी बरतनी होगी. अपयश से बचें. इस दौरान आपको बदनामी मिलने का डर रहेगा. अपने मन की बातें या कोई बड़ा सीक्रेट किसी के साथ साझा न करें. ऐसा करने वालों को बाद में बहुत पछताना पड़ेगा. कोई ऐसा काम न करें जिससे मुकदमेबाजी या विवाद हो और अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़े. झगड़े-विवाद से दूर रहें तो बेहतर होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है. आप बहुत ज्यादा इनसिक्योर फील करेंगे. तमाम तरह की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. रिश्तों में समस्या आ सकती है. खासतौर से मैत्रीपूर्ण रिश्ते और पेशेवर जीवन में दिक्कत आ सकती है. बहुत सतर्क रहिए. कोई गलत निर्णय लेकर अपना काम खराब न करें. एकदम से जोश में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.
शैलेंद्र पांडेय