Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ और शक्तिशाली माना गया है. वर्ष 2026 में ग्रहों की विशेष चाल से बनने वाला यह राजयोग कई लोगों के लिए वरदान साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कब से कब तक यह योग बन रहा है और किन राशियों के लिए यह समय खास है.
कब से कब तक रहेगा गजकेसरी योग?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, वर्ष 2026 में गजकेसरी योग 4, 5 और 6 जून तक प्रभावी रहेगा, इस अवधि के दौरान गुरु और चंद्रमा की युति विशेष रूप से शुभ फल प्रदान करेगी, जातकों के लिए उन्नति के द्वार खोलेगी.
क्या है गजकेसरी योग?
जब चंद्रमा से केंद्र में गुरु ग्रह स्थित होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है. गज का अर्थ है हाथी और केसरी का अर्थ है सिंह. यह योग व्यक्ति को साहस, धन, वैभव और मानसिक शांति देने वाला माना जाता है. 2026 में ग्रहों की यह स्थिति करियर और आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव ला सकती है.
इन 6 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष राशि: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि: अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
कर्क राशि: आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही शुभ है. निवेश से मुनाफा होगा.
कन्या राशि: कार्यस्थल पर आपको पहचान मिलेगी. पदोन्नति की प्रबल संभावना है.
धनु राशि: आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.
मीन राशि: दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. भाग्य आपका पूरा साथ देगा.
कैसे उठाएं इस योग का लाभ?
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, गजकेसरी योग के प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करना सर्वोत्तम माना गया है. गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें और नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं.
aajtak.in