Chaturgrahi Rajyog 2026: ज्योतिष के अनुसार, 2 मार्च को एक खास ग्रह संयोग बनने जा रहा है, जिसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. इस दिन सूर्य, बुध, राहु और मंगल एक साथ कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे. जब चार ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं, तो इसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. ज्योतिषियों का मानना है कि ऐसा योग जीवन में तेजी से बदलाव, नए मौके और बड़े फैसलों का समय लेकर आता है. इस बार इसका असर खास तौर पर वृष, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है. इस दौरान सूर्य आत्मविश्वास बढ़ाएगा, बुध सोच और योजना को मजबूत करेगा, मंगल ऊर्जा देगा और राहु अचानक मौके दे सकता है. हालांकि, जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना जरूरी रहेगा. तो आइए जानते हैं कि 2 मार्च को बनने जा रहे चतुर्ग्रही राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के लोगों के लिए यह योग करियर से जुड़े मामलों में अच्छा असर दे सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी. परिवार के सहयोग से कोई नया काम शुरू हो सकता है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है. नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. नेटवर्किंग बढ़ेगी. नई नौकरी या करियर में बदलाव के मौके मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं. विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन बिजनेस या कम्युनिकेशन फील्ड में काम करने वालों को खास फायदा हो सकता है. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. आप वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. व्यापार में नई रणनीति और साहसिक फैसले लाभ दिला सकते हैं. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भी फायदा होने की संभावना है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह योग काफी सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. व्यापार करने वालों को नई डील और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिल सकता है.
aajtak.in