Budh Margi 2026: जुलाई के अंत में बुध होंगे मार्गी! इन 4 राशियों केे लिए अलर्ट जारी; वरना फंस जाएगा पैसा

Budh Margi 2026: 24 जुलाई से बुध देव का अपनी स्वराशि मिथुन में मार्गी होना 4 राशियों के लिए एक बड़ा अलर्ट लेकर आ रहा है. सीधी चाल चलते ही बुध देव इन जातकों के खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी, कार्यस्थल पर भारी तनाव और वैवाहिक जीवन में कलह के अशुभ योग बन रहे हैं.

Advertisement
बुध के मार्गी होने से ये राशियां सावधान (Photo: ITG) बुध के मार्गी होने से ये राशियां सावधान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

Budh Margi 2026: 24 जुलाई 2026 की रात (यानी 25 जुलाई की सुबह) करीब 3 बजकर 54 मिनट पर बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध ग्रह (Mercury) अपनी ही स्वराशि मिथुन (Gemini) में मार्गी (Direct) होने जा रहे हैं. जब कोई ग्रह मार्गी होता है, तो वह अपनी सीधी चाल से चलना शुरू करता है, जिससे उसके प्रभावों में तेजी आती है.

Advertisement

चूंकि बुध संचार, तर्कशक्ति और धन के लेनदेन को नियंत्रित करते हैं, इसलिए उनकी चाल में यह बदलाव सभी राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. जहां कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, वहीं कुछ विशेष राशियों को इस दौरान बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से किन राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर वाणी और धन के भाव को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान आपकी कटु भाषा आपके काम बिगाड़ सकती है. परिवार या कार्यस्थल पर बातचीत के दौरान गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है. धन हानि के योग बन रहे हैं. किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बेहद कम है. इस समय निवेश करने से पूरी तरह बचें. बोलते समय अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनकी चाल में बदलाव का सीधा असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा. ऑफिस में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे आप मानसिक तनाव और थकान महसूस करेंगे. सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है. तनाव के कारण अनिद्रा या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कार्यस्थल पर किसी भी तरह की गॉसिप या राजनीति से दूर रहें. अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना सेहत और अचानक आने वाले खर्चों के लिहाज से संवेदनशील रहेगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर्स के साथ अनबन हो सकती है. अचानक कुछ बड़े और अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. किसी भी दस्तावेज (Documents) पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय घरेलू सुख-सुविधाओं और पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. घर में किसी बात को लेकर कलह या तनाव का माहौल बन सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों का मन काम से भटक सकता है. इस अवधि में नया मकान या गाड़ी खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा.

Advertisement

अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय

- बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं.
- गाय को हरा चारा या हरी सब्जियां खिलाएं.
- ऊं बुं बुधाय नमः मंत्र का नियमित रूप से जाप करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »