Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल पर करें ये उपाय, शनि दोष से भी मिल जाएगी मुक्ति!

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा और कुछ खास उपाय करने से शनि दोष और साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि कौन से उपाय आपको राहत दिला सकते हैं.

Advertisement
बड़ा मंगल पर जरूर करें ये काम (Photo: ITG) बड़ा मंगल पर जरूर करें ये काम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

Bada Mangal 2026 Upay: बड़ा मंगल की शुरुआत 5 मई से होने जा रही है. बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से शनि दोष और साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. अगर आप भी इन समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल के दिन ये उपाय जरूर करें. 

Advertisement

बड़ा मंगल के दिन करें ये उपाय

1. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें.

2. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, यह बहुत शुभ माना जाता है.

3. इस दिन बूंदी का प्रसाद बनाकर लोगों में जरूर बांटें. काले तिल, उड़द की दाल, काला कपड़ा या लोहे की वस्तुएं दान करें.

4. मान्यता है कि इन बड़ा मंगल के दिन इन विशेष उपायों को करने से शनि दोष और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है.

बड़ा मंगल का महत्व

पंडितों के अनुसार, बड़ा मंगल से कईं कथाएं जुड़ी हुई हैं. मान्यता है कि इसी समय भगवान हनुमान और भगवान राम की पहली मुलाकात हुई थी. इसी वजह से पूरा ज्येष्ठ महीना हनुमान जी को समर्पित माना जाता है और उनके भक्तों के लिए यह बहुत पवित्र होता है. इस दौरान हनुमान जी की पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Advertisement

एक अन्य कथा भी है, जो महाभारत काल से जुड़ी है. कहा जाता है कि भीम अपनी ताकत पर बहुत गर्व करते थे. उनका घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप लिया था. जब भीम उनकी पूंछ भी नहीं हिला पाए, तब उन्हें अपनी असली ताकत का अहसास हुआ. इसी कारण इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. इन सभी मान्यताओं के कारण ज्येष्ठ महीने के मंगलवार और भी ज्यादा खास माने जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी की भक्ति करने से साहस, शक्ति और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement