Vinayak Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, ये उपाय करेंगे संकटों का नाश, जानें पूजा का मुहूर्त

अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. भगवान गणेश की पूजा से बड़े से बड़े विघ्न को आसानी से टाला जा सकता है.

Advertisement
Vinayak Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त Vinayak Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST
  • गणेश की पूजा से बड़े से बड़े विघ्न आसानी से खत्म
  • हर महीने गणपति को समर्पित दो चतुर्थी मनाई जाती हैं

भगवान गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माना गया है. इसलिए हर महीने भगवान गणेश को समर्पित दो चतुर्थी मनाई जाती हैं. अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. भगवान गणेश की पूजा से बड़े से बड़े विघ्न को आसानी से टाला जा सकता है. इसीलिए इन्हें विघ्नविनाशक भी कहते हैं. कोई भी मंत्र जाप अनुष्ठान गणेश जी की पूजा के बिना सफल नहीं होता है. इसीलिए हमारे शास्त्र में विनायक चतुर्थी की महिमा का बहुत बड़ा महत्व है. 15 मई को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाई जाएगी.

Advertisement

भगवान गणेश की पूजा अर्चना
सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान आदि करके  लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. उसके बाद भगवान गणेश के मंदिर में एक जटा वाला नारियल और मोदक प्रसाद के रूप में लेकर जाएं. उन्हें गुलाब के फूल और दूर्वा अर्पण करें तथा ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 27 बार जाप करें तथा धूप दीप अर्पण करें. दोपहर पूजन के समय अपने घर मे अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने या चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करें. संकल्प के बाद पूजन कर श्री गणेश की आरती करें  तथा मोदक बच्चों के बाट दें.

धन प्राप्ति के लिए गणेश की पूजा
गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनकर गणेश जी की पूजा करें. भगवान गणेश को दूर्वा को बांधकर माला बनाकर अर्पित करें. साथ ही उन्हें शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं फिर "वक्रतुण्डाय हुं" मंत्र का 54 बार जाप करें. धन लाभ की प्रार्थना करें. थोड़ी देर बाद घी और गुड़ गाय को खिला दें या किसी निर्धन व्यक्ति को दें धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी. ऐसा लगातार पांच विनायक चतुर्थी पर करें. ऐसा करने से आपका रुका हुआ धन जरूर मिलेगा.

Advertisement

बाधा और संकटों का नाश
सुबह के समय पीले वस्त्र धारण करके भगवान गणेश के समक्ष बैठें उनके सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं. अपनी उम्र के बराबर लड्डू रखें फिर एक एक करके सारे लड्डू चढ़ाएं और हर लड्डू के साथ "गं" मंत्र जपते रहें. इसके बाद बाधा दूर करने की प्रार्थना करें और एक लड्डू स्वयं खा लें और बाकी लडडू बांट दें. भगवान सूर्यनारायण के सूर्याष्टक का गणेश जी के सामने 3 बार पाठ करें.

विनायक चतुर्थी का मुहूर्त- विनायक चतुर्थी शुक्रवार, 14 मई 2021 को सुबह 07 बजकर 59 मिनट से लेकर शनिवार, 15 मई 2021 को सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement