जोधपुर में सैन्य क्वार्टर में जलकर महिला और बच्ची की मौत, पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ा

राजस्थान के जोधपुर में सेना के जवान के क्वार्टर में उसकी पत्नी और बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों का जला हुआ शव बेड पर पाया गया है. वहीं आरोपी पति ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और आरोपी को पकड़ लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जोधपुर,
  • 30 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

राजस्थान के जोधपुर में एक सैन्यकर्मी की पत्नी और बेटी अपने आधिकारिक क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं है. पुलिस ने कहा कि  25 साल की रुकमीना और उसकी दो साल की बेटी रिद्धिमा के जले हुए अवशेष एक बिस्तर पर पाए गए हैं.

रुकमीना के पति राम प्रसाद ने दावा किया है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दोनों की मौत हो गई. हालांकि राम प्रसाद को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता दुहान ने इस घटना को लेकर बताया कि महिला के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है और उनके जोधपुर पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Advertisement

बता दें कि सिक्किम के मूल निवासी राम प्रसाद ने तीन साल पहले नेपाल की रुकमीना से शादी की थी. भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात राम प्रसाद लगभग दो साल पहले अपने परिवार के साथ जोधपुर आए थे और सैन्य क्वार्टर में रह रहे थे.

दुहान ने कहा, "रविवार सुबह 5 बजे हमें सूचना मिली कि आर्मी क्वार्टर में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है, हम मौके पर पहुंचे और देखा कि महिला और उसकी बेटी पूरी तरह जली हुई हालत में बिस्तर पर पड़ी हैं." उन्होंने कहा, राम प्रसाद भी घर में मौजूद थे और उनके हाथों पर जलने के निशान थे.

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी और उनकी बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके और मदद के लिए घर से बाहर भागे. दुहान ने कहा कि राम प्रसाद के खिलाफ रातानाडा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. 

Advertisement

अधिकारी दुहान ने कहा, "पोस्टमार्टम होने तक हम किसी नतीजे पर पहुंचने की स्थिति में नहीं हैं." उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »