नौकरी का पहला दिन और हादसा... 2 बेटों की मौत से मातम में बदली खुशियां

राजस्थान के धौलपुर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि बड़े बेटे का सरकारी टीचर पद पर सिलेक्शन हुआ था. छोटा बेटा उसे जॉइनिंग कराने बाइक से ले जा रहा था. तभी रास्ते में ट्रक और बाइक में हुए हादसे से दोनों की मौत हो गई.

Advertisement
मृतक भाइयों की फाइल फोटो. मृतक भाइयों की फाइल फोटो.

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 30 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

राजस्थान के धौलपुर में दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. छोटा भाई अपने बड़े भाई को सरकारी टीचर पद पर जॉइनिंग कराने जा रहा था. तभी उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई. इससे गाड़ी में आग लग गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया. इसके बाद उनके परिजनों को जानकारी दी.

Advertisement

शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना बाड़ी सदर थाना इलाके के NH-11B पर बिजौली गांव के पास की है. सदर थाना इलाके के सुंदरपुर गांव के रहने वाले 26 साल के विजय और 22 साल के आकाश शनिवार को बाइक से करौली जिले के गंगापुर जा रहे थे.

इसी दौरान ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाइक और ट्रक में आग लग गई. ड्राइवर और कंडेक्टर ट्रक छोड़कर फरार हो गए. हादसे को लेकर मृतक के परिजन विश्वनाथ ने बताया कि विजय का टीचर पद पर करौली जिले के गंगापुर में चयन हुआ था.

मातम में बदल गईं खुशियां 

परिवार ने बताया कि बड़े बेटे को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल था. विजय का छोटा भाई आकाश उसे गंगापुर में जॉइनिंग कराने बाइक से ले जा रहा था. रास्ते में हादसे से दोनों की मौत हो गई. विजय पढ़ाई में काफी होशियार था. 

Advertisement

मामले में SHO ने कही ये बात

बाड़ी सदर थाना के एसएचओ विजय सिंह छोकर ने बताया कि सुबह 5 बजे सूचना मिली कि बिजौली गौशाला के पास हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से निकाला. इसमें से एक शख्स बुरी तरह जला हुआ था. दोनों को अस्पताल पहुंचाया. मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में FIR दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »