राजस्थान: पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर बीजेपी प्रवक्ता के गंभीर आरोप

पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में एक महिला ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज करवाया था. इस मामले में बीते दिनों राजस्थान हाई कोर्ट से मेवाराम को राहत मिली थी. उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी. मामले में आगे की सुनवाई 25 जनवरी 2024 को होगी.

Advertisement
पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है.

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर ,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट कर राजस्थान के बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन को घेरा है. ट्वीट में पूनावाला ने मेवाराम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यह भी दावा किया गया कि पूर्व विधायक गांधी परिवार के करीबी थे.

शहजाद पूनावाला ने ट्वीट में आगे दावा किया कि राहुल गांधी को उनके (मेवाराम जैन) कार्यों के बारे में पता था. मगर, फिर भी उन्होंने मेवाराम को टिकट दिया और मेवाराम के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए उनके साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई थी. इस तरह प्रियंका गांधी, सुप्रिया श्रीनेत, और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र ट्वीट नहीं करेगा. वीडियो नहीं बनाएगा या कुछ भी तथ्य जांच नहीं करेगा. 

Advertisement

महिला ने दर्ज कराया था रेप का केस 

बताते चलें कि पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में एक महिला ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज करवाया था. इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देते हुए आरोपी पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही मेवाराम को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे.

हाईकोर्ट ने पीड़िता की ओर से जान का खतरा बताए जाने पर जोधपुर पुलिस को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. अब इस मामले में आगे की सुनवाई 25 जनवरी 2024 को होगी. राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश मेहता की कोर्ट में पूर्व विधायक की ओर से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी.

इस बार चुनाव हार गए थे मेवाराम 

Advertisement

विधानसभा चुनाव के दौरान मेवाराम जैन ने फोटो वायरल होने पर बयान दिया था कि मुझे बार बार ब्लैकमेल किया जा रहा है. लगातार कांग्रेस की टिकट पर तीन चुनाव जीतने के बाद 2023 में चौथा चुनाव मेवाराम जैन बीजेपी से बागी निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर प्रियंका चौधरी से चुनाव हार गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »