राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा के काफिले के एक्सीडेंट में ASI की मौत, 9 घायल

जयपुर में बुधवार दोपहर को हुई इस दुर्घटना में काफिले में तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है. उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़कों से हटवाया और ट्रैफिक का सुचारू रूप से संचालन कराया. साथ ही काफिले में शामिल गाड़ी को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Advertisement
राजस्थान सीएम का काफिला हादसे का शिकार राजस्थान सीएम का काफिला हादसे का शिकार

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 11 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला हादसे का शिकार हो गया. जयपुर में बुधवार दोपहर को हुई इस दुर्घटना में काफिले में तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा अक्षय पात्र चौराहे पर हुआ. यहां रॉन्ग साइड से आई एक टैक्सी नंबर अर्टिगा गाड़ी ने सीएम के काफिले को टक्कर मार दी. इस दौरान चौराहे पर तैनात ASI सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. गाड़ी के ड्राइवर का नाम पवन कुमार है. वह गल्फ में ड्राइवर का काम करता है. इस हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल ने ट्रैफिक पुलिस ने उनके काफिले की मूवमेंट के दौरान आम जनता को नहीं रोकने के निर्देश दिए हुए थे. ऐसे में जब सीएम निकले तो रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने उनके काफिले में घुसकर सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार दी. इसमें 5 सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोग घायल हो गए. इनमें से दो सुरक्षाकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिनमें से एक ही मौत हो गई. घायलों को मुख्यमंत्री खुद अस्पताल तक लेकर गए और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया था.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना एनआरआई सर्किल के पास हुई, जब सीएम के काफिले की एक गाड़ी एक कार से टकराने से बचने के प्रयास में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

उन्होंने बताया, "सीएम का काफिला हमेशा की तरह चल रहा था और कोई यातायात नहीं रुका था. इसी दौरान दुर्घटना हुई. सीएम ने मामले की जानकारी ली और एंबुलेंस आने का इंतजार करने के बजाय गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »