राजस्थानः गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद सीकर में नहीं निकलेगी जन आक्रोश यात्रा, BJP ने लिया फैसला

राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद बीजेपी ने अपनी जन आक्रोश यात्रा सीकर में रद्द कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1 दिसंबर को जयपुर के दशहरा मैदान में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया था. यह यात्रा राजस्थान के गांव-गांव में जाएगी.

Advertisement
जन आक्रोश यात्रा को लेकर वर्कशॉप में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता (फोटो-सोशल मीडिया) जन आक्रोश यात्रा को लेकर वर्कशॉप में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता (फोटो-सोशल मीडिया)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 04 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की शनिवार को उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बादबीजेपी ने राजस्थान के सीकर में जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है. ये फैसला बीजेपी की राज्य इकाई ने मुख्यालय में बैठक करने का फैसला किया है.

गैंगस्टर राजू ठेठ की आनंदपाल गैंग स रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने ली थी. एक फेसबुक आई से रोहित गोदारा ने लिखा था कि बलवीर बानूड़ा और आनंदपाल की मौत का बदला पूरा हुआ.

Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में बीजेपी की राज्य इकाई ने जन आक्रोश यात्रा निकालने का फैसला लिया है.जन आक्रोश यात्रा सभी 200 निर्वाचन क्षेत्रों में निकाली जाएगी. यह पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1 दिसंबर को जयपुर के दशहरा मैदान में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया था. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में अपना चरण पूरा करने के बाद राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. वहीं बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा में पार्टी के गांव-गांव तक पहुंचने की संभावना है.

उधर, राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 दिसंबर को काला दिवस मनाने की भी योजना बना रही है.

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »