राजस्थान: 13 साल की रेप पीड़िता ने बेटी को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद मां-बेटी की मौत

13 साल की रेप पीड़िता गर्भवती थी और मंगलवार शाम 6 बजे पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा. परिवार के लोग उसे तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे एमसीएच में भर्ती कर दिया. जहां रात करीब 11 बजे नाबालिग ने 8 महीने की प्री मैच्योर बच्ची को जन्म दिया, लेकिन वह मृत पैदा हुई.

Advertisement
नाबालिक रेप पीड़िता की मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो) नाबालिक रेप पीड़िता की मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 25 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

राजस्थान के डूंगरपुर में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई. पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही नाबालिग की भी मौत हो गई. पीड़िता के परिजनों ने लोक लाज के भय से पहले रेप को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी थी. अब रेप पीड़िता और नवजात की मौत के बाद केस दर्ज कराया गया है. 

Advertisement

सदर थानाधिकारी हरेंद्र सौदा ने बताया कि थाना इलाके की रहने वाली 13 साल की रेप पीड़िता गर्भवती थी और मंगलवार शाम 6 बजे पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा. परिवार के लोग उसे तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे एमसीएच में भर्ती कर दिया. जहां रात करीब 11 बजे नाबालिग ने 8 महीने की प्री मैच्योर बच्ची को जन्म दिया, लेकिन वह मृत पैदा हुई. परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले वाले एक युवक पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी.

उन्होंने बताया कि डिलीवरी के आधे घंटे बाद करीब 11:30 बजे नाबालिग ने भी दम तोड़ दिया. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर बुधवार देर शाम शाम दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करवकर परिजनों को सौंप दिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »