तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खाई 5 पलटी, पेट्रोल पंप मालिक का सिर धड़ से हुआ अलग, दो घायल 

राजस्थान के बालोतरा में स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इसमें सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, पेट्रोल पंप के मालिक का सिर धड़ से अलग होकर झाड़ियों में जाकर फंस गया. दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है. 

Advertisement
हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

दिनेश बोहरा

  • बालोतरा ,
  • 13 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

राजस्थान के बालोतरा में स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. पलटी खाने से पेट्रोल पंप मालिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, स्कॉर्पियो में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि पेट्रोल पंप मालिक का सिर धड़ से अलग होकर झाड़ियों के पास जा गिरा. 

Advertisement

हादसे के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसा बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर वांकल माता मंदिर के पास हुआ. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, नौसर के रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक परबतसिंह (35), कमल और इंद्रजीत के रहने वाले सिणधरी चारणान तीनों सिणधरी से बाड़मेर आए थे. 

बीती रात को 10 बजे के आस-पास वापस सिणधरी लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर एक के बाद एक 5 बार पलटी खा गई. हादसे में परबत सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

वहीं, कमल और इंद्रजीत दोनों गंभीर घायल हो गए. हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को सिणधरी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

झाड़ियों में फंसा मिला सिर

Advertisement

हादसा इतना भयावह था कि पेट्रोल पंप मालिक परबत सिंह का सिर कटकर धड़ से अलग होकर झाड़ियों में फंस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को काफी देर तक टॉर्च से ढूंढने के बाद मृतक का सिर झाड़ियों में फंसा मिला. पुलिस ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, स्कॉर्पियो के पलटी खाने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज सिणधरी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार सिणधरी से कुछ किलोमीटर पहले ही ये हादसा हुआ. 

संभवत: पेड़ से टकराने के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खा गई. मौका मुआयना करने से प्रतीत होता है कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो के विंडो और मिरर टूटने से एक युवक का सिर कटा होगा. पुलिस हर एंगल से सड़क हादसे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »