'राजस्थान में चल रहा पेपर लीक का गोरखधंधा...' BJP सांसद का कांग्रेस पर आरोप

राजस्थान में पेपर लीक मामले, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कानून व्यवस्था पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का आरोप है कि अपने मंत्रियों और विधायकों को बचाने के लिए राज्य सरकार पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच नहीं करवाना चाहती है. मीणा ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला है.

Advertisement
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा

aajtak.in

  • भीलवाड़ा ,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

राजस्थान में पेपर लीक मामले पर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस को घेरा है. कहा कि अब तक प्रदेश में 16 परीक्षाएं हुई हैं. इनमें सभी के पेपर लीक हुए हैं. हमने सभी मामलों में सीबीआई जांच की मांग की लेकिन सरकार इसलिए जांच नहीं करवाना चाहती क्योंकि इनके कुछ मंत्रियों और विधायकों का हाथ है.

सांसद किरोड़ी ने कहा कि अगर सरकार सीबीआई जांच करवाती है तो ये सभी जेल जाएंगे. सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं की मिलीभगत से पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा है. कहा कि राजस्थान के बेरोजगारों का भविष्य चौपट हो रहा है. 

Advertisement

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में सांसद किरोड़ी ने भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कहा कि ये राहुल गांधी का पर्यटन था. ये बीजेपी की ताकत का ही नतीजा है कि राहुल गांधी आज जय सियाराम कह रहे हैं. राजस्थान में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है. 

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा को अपार जन समर्थन मिला है. कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त जनता ने राजस्थान में सुशासन कायम करने के लिए कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ले लिया है.

सांसद ने ये भी कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार कुर्सी की खींचतान में व्यस्त है और जनता त्रस्त है. जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है, जिसका जवाब 2023 के विधानसभा चुनावों में मिलेगा. 

Advertisement

उधर, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि राजस्थान वीरों और वीरांगनाओं की भूमि है, लेकिन शर्म की बात है कि इस भूमि पर अब महिला ही सुरक्षित नहीं है. बेटियों का तो घर से निकलना दूभर हो गया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. बेरोजगार युवकों को रोजगार व बेरोजगारी भत्ते के झूठे वादे किए गए. 

(रिपोर्ट- प्रमोद तिवारी)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »