नकल के केस में फंसी कैबिनेट मंत्री की पोती, यूनिवर्सिटी कर रही लीपापोती!

एमबीएम विश्वविद्यालय में बीई सिविल की परीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री की पोती नकल केस में पकड़ी गई. छात्रा कैलकुलेटर के कवर पर पेंसिल से लाइनें लिखकर लाई थी. मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन लीपापोती में जुटा रहा. छात्रों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से मंत्री को पद से हटाने की मांग की है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर ,
  • 23 मई 2025,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

जोधपुर के एमबीएम विश्वविद्यालय में बीई सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक हाईप्रोफाइल नकल प्रकरण सामने आया है. परीक्षा में कैबिनेट मंत्री की पोती को नकल केस में पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि छात्रा कैलकुलेटर के कवर पर पेंसिल से कुछ लाइनें लिखकर लाई थी.

परीक्षा के दौरान फ्लाइंग टीम के दो शिक्षकों ने जांच की. जांच में कवर पर लिखी लाइनें दिखाई दीं. अन्य शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की. नकल का केस दर्ज कर छात्रा को नियमानुसार दूसरी कॉपी दी गई. परीक्षा कक्ष में मौजूद छात्रों ने भी इसकी पुष्टि की है.

Advertisement

छात्रा कैलकुलेटर के कवर पर पेंसिल से कुछ लाइनें लिखीं थीं

मामले के सामने आने के बाद विवि प्रशासन पूरे दिन लीपापोती करता रहा. अब विवि ने एक कमेटी गठित की है जो छात्रा का पक्ष सुनेगी और इसके बाद ही अंतिम फैसला होगा. सूत्रों का कहना है कि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण छात्रा को क्लीन चिट मिल सकती है. इधर, देर शाम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

नकल का केस दर्ज कर छात्रा को नियमानुसार दूसरी कॉपी दी गई

केंद्राधीक्षक प्रो. श्रवणराम का कहना है कि कैलकुलेटर पर लिखा विजीबल नहीं था, इसलिए यह अनफेयर मीन्स नहीं है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष पद से मंत्री को हटाने की मांग की है. वहीं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह राजनीतिक दबाव बनाने का मामला है, जानकारी उन्हें उनके पुत्र से मिली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »