जानवरों को खाना खिलाते-खिलाते एक-दूसरे से हो गई मोहब्बत, शादी से पहले कुछ ऐसे दुल्हन ने जीता दिल

झीलों के शहर उदयपुर में एक दुल्हन चर्चा में है. डिंपल ने अपनी शादी में स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाया, इस दौरान कई दोस्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ इस नेक काम में उनकी मदद की. दुल्हन का कहना है कि हम हमेशा ऐसे समय इन बेजुबान जानवरों को भूल जाते हैं.

Advertisement
स्ट्रीट एनिमल्स को दुल्हन ने दी अपनी की दावत (फोटो-आजतक) स्ट्रीट एनिमल्स को दुल्हन ने दी अपनी की दावत (फोटो-आजतक)

aajtak.in

  • उदयपुर ,
  • 11 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST
  • फेरे के दिन पक्षियों के लिए बांटे 300 परिंडे
  • कार्ड पर प्रिंट कराया स्पेशल एनिमल फीड ड्राइव

शादी के मौके पर कई लोग भूखों, गरीबों को खाना खिलाने का नेक काम करते हैं, उनकी मेहमाननवाजी करते हैं, जिनकी चर्चा भी खूब होती है. अब ये सिलसिला इंसानी बंदिशों से बाहर निकलकर बेजुबान जानवरों तक पहुंच चुका है. शाही शादियों के लिए मशहूर उदयपुर में एक दुल्हन की शादी के महमानों की लिस्ट में तमाम स्ट्रीट एनिमल्स को शामिल किया.   

उदयपुर के आहड़ इलाके की दुल्हन डिंपल भावसार ने अपनी शादी के कार्ड में इस विशेष आयोजन की जानकारी दी. उन्होंने कार्ड पर शादी 'स्पेशल एनिमल फीड ड्राइव' प्रिंट कराया. डिंपल ने दुल्हन के लिबास में आस-पास के तमाम स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाया, जिस दौरान कई दोस्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ इस नेक काम में उनकी मदद की. डिंपल भावसार की शादी मंगलवार को धूमधाम के साथ हुई. 

Advertisement
स्ट्रीट एनिमल्स को दी दुल्हन ने शादी की दाव

अमीरों और चमकदार सितारों की शादियों की मेजबानी करने वाले उदयपुर के लोगों के लिए ये मंजर यकीनन हैरान करने वाला था. शादियों में अक्सर सूट-बूट में पकवानों के जायके का मजा लेने वाले मेहमान जानवरों को खाना खिलाते नजर आए. मंगलवार को हुए फेरे के बाद रिसेप्शन के गेस्ट लिस्ट में उन्होंने पक्षियों का खास ध्यान रखा. इस दौरान डिंपल ने पक्षियों को खाना खिलाने वाले 300 से ज्यादा बर्तन (परिंडे)  बांटें.

पशु प्रेम की ये भावना शादी स्थल के ईर्द- गिर्द बैनर पर भी बतौर स्लोगन चस्पा दिखे. फेरों से एक दिन पहले, सोमवार को हुए महिला संगीत में ठुमके भी ''लव एंड केयर फॉर एनिमल'' थीम पर लगाए गए. डिंपल ने ये सब अचानक या सिर्फ चर्चा में आने के लिए नहीं किया. वह उदयपुर एनिमल फीड की संस्थापिका हैं और कोरोना के कारण लगे लॉकडॉउन के दौरान भी वह पशुओं को खाना खिलाती रही हैं. 

Advertisement

डिंपल के पति गौरव नागदा एक आईटी प्रोफेशनल हैं. स्ट्रीट एनिमल के लिए डिंपल के प्यार से वे खासे प्रभावित हुए, मुलाकातें हुईं, एक साथ जानवरों को खाना खिलाते-खिलाते मोहब्बत परवान चढ़ी और सिलसिला शादी के बंधन में बदल गया.  

स्ट्रीट एनिमल्स को दी दुल्हन ने शादी की दावत

डिंपल का सीधा संदेश है. इंसानों के बारे में सोचने वाले कई हैं, थोड़ा प्यार इन बेजुबानों को भी मिलना चाहिए. यही वजह है कि इस खास मौके पर उन्होंने एक नई रवायत का आगाज किया. उनकी संस्था ने पूरे गाजे-बाजे के साथ जानवरों को उनका पसंदीदा खाना खिलाया. डिंपल भावसार ने ये तमाम चीजें सिर्फ इस उम्मीद से की है कि इससे लोग जानवरों को लेकर जागरूक होंगे.

(इनपुट- धीरज रावल)

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »