हाईवे पर सरसों तेल के टैंकर में हुआ छेद, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़- VIDEO

राजस्थान में नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक और सरसों तेल से भरे टैंकर की टक्कर से टैंकर में छेद हो गया, जिससे तेल बहने लगा. सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी और पीपे लेकर पहुंचे और तेल भरने लगे. करीब आधे घंटे तक यह स्थिति रही, बाद में रिसाव रोका गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया.

Advertisement
ग्रामीणों में टैंकर के तेल लूटने की मची होड़. (Photo: Screengrab) ग्रामीणों में टैंकर के तेल लूटने की मची होड़. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • जयपुर,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

राजस्थान के नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक की टक्कर से तेल से भरे टैंकर में एक बड़ा छेद हो गया. इस हादसे के बाद टैंकर से तेल की धार बहने लगी. यह सूचना आग की तरह आसपास क्षेत्र में फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सरसों का तेल भरने के लिए लूट मच गई. लोग प्लास्टिक की बाल्टियां और स्टील के पीपे लेकर मौके पर पहुंचे और तेल लेकर जाने लगे. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह पूरा मामला अब देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

टैंकर की धार से तेल लूटने की मच गई होड़
ड्राइवर ने बताया कि टैंकर की कैपेसिटी करीब 25 हजार लीटर है. मेहंदवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास एक ट्रक व तेल से भरे टैंकर की टक्कर हो गई. इस हादसे में टैंकर में बड़ा छेद हो गया. जिससे हाईवे पर करीब 100 से 150 मीटर तक तेल बहने लगा. उसे रोकने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन तेज धार और चिकनाई होने के कारण छेद बंद नहीं हो सका. 

इसकी सूचना जैसे ही राहगीरों को लगी तो वो और आसपास रहने वाले ग्रामीण प्लास्टिक की पिपियां, लोहे और स्टील के बर्तन लेकर घटना स्थल पर आ पहुंचे. इसके बाद उनमें तेल को भरकर घर ले जाने की होड़ मच गई. चारों तरफ तेल की लूट नजर आई. लोग बर्तनों में भरकर तेल को लेकर जाने लगे. हालांकि करीब आधा घंटे बाद तेल की धार को कपड़ा ठूंसकर रोका गया.

Advertisement

जयपुर जा रहा था तेल
टैंकर ड्राइवर धर्मेंद्र ने बताया कि कोटा से टैंकर में सरसों का तेल भरकर जयपुर जा रहा था. इस दौरान नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे टैंकर में करीब 2 से 3 इंच का छेद हो गया. इसके बाद सरसों के टैंकर से तेल की धार फूट पड़ी. जब तक छेद को किसी कपड़े से ठूसकर या अन्य तरीके से रोका जाता, तब तक करीब 10 से 11 हजार लीटर सरसों का तेल जमीन पर बह चुका था.

मेहंदवास थाना प्रभारी रामसिंह का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. शुरुआती तौर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अगर एफआईआर दर्ज करवाई जाती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement