नशे की लत ऐसी कि ठेके का ताला तोड़कर पी शराब, खाली बोतल छोड़ गए चोर, देखें Video

Bhilwara: भीलवाड़ा से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर दो चोरों ने शराब के ठेके का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए. फिर दोनों ने बैठकर शराब पी और आराम से बाहर निकल गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
चोरों ने ठेके का तोड़ा शटर फिर पी शराब चोरों ने ठेके का तोड़ा शटर फिर पी शराब

aajtak.in

  • भीलवाड़ा,
  • 08 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST
  • चोरों ने शराब ठेके के तोड़े ताले
  • ठेके अंदर घुसकर पी शराब
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दो चोर पकड़ गए. शराब की लत ने उन्हें ऐसा चोर बना दिया कि अगर उन्हें शराब ना मिले तो वो ठेकों के ताला तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और शराब पीकर खाली बोतल छोड़कर वहां से निकल जाते हैं. शाराबी चोरों की यह करतूत ठेके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.  

बड़लियास थाना इलाके के बरूंदनी ग्राम के शराब ठेकेदार रतनलाल सुवालका की बंद शराब की दुकान पर 7 जुलाई की सुबह 3 बजकर 5 मिनट और 56 सेकेंड पर दो शराबी युवक पहुंचते हैं और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर शराब पीते हैं. फिर 3 बजकर 10 मिनट और 52 सेकेंड पर निकल जाते हैं. पीड़ित दुकानदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. देखें Video:

Advertisement

 

 

पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि ठेके का ताला तोड़ने लगे तो आसपास के लोगों की नींद खुल गई. लोगों के चिल्लाने पर चोर भाग गए.  

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »