भाई-बहन एक-दूसरे से करते थे इश्क, फिर पेड़ पर एक ही चुन्नी से लटकी मिली दोनों की लाश

राजस्थान के बाड़मेर में प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली. दोनों का शव एक ही फंदे से झूलता हुआ पाया गया. पुलिस के मुताबिक युवक-युवती आपस में ममेेरे भाई बहन थे.

Advertisement
प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटकर दी जान प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ से लटकर दी जान

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 05 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST
  • राजस्थान में प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी
  • रिश्ते में थे दोनों भाई-बहन, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के बाड़मेर में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक कर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे. घटना गुडामालानी थाना क्षेत्र के गोरिया कला गांव की है जहां लोगों ने सुबह में एक ही फंदे पर दो शवों को झूलते हुए देखा.

ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. मृतक प्रेमी और प्रेमिका आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक हमेशा की तरह सुबह जब गांव के लोग निकले तो देखा एक पेड़ पर चुन्नी के फंदे से युवक और युवती की लाश लटक रही थी. पुलिस के अनुसार धांधलावास निवासी युवक और नाबालिग युवती ने प्रेम प्रसंग की वजह से आत्महत्या की है. दोनों ने तीन-चार किलोमीटर दूर जाकर सुनसान जगह पर चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और फिर लटक गए.

पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक आपस में ममेरे भाई-बहन हैं. जांच अधिकारी अमरा राम के मुताबिक युवक-युवती के परिवार को इसकी सूचना दी गई है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह प्रेम-प्रसंग का मामला नजर आ रहा है. हालांकि पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में लगातार सामूहिक आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आलम यह है कि बाड़मेर जिला राजस्थान ही नहीं पूरे देश में आत्महत्याओं के लिए लगातार बदनाम हो रहा है.

Advertisement

खुदकुशी को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कई कार्यक्रम चलाए गए हैं लेकिन उसका जमीनी स्तर पर कोई भी असर नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »