Blinkit डिलीवरी बॉय को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान के भिवाड़ी में Blinkit के डिलीवरी बॉय विनोद पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डिलीवरी देने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रोककर पीटा, जिससे उसके दो आगे के दांत टूट गए और हाथ की चार उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया. CCTV में कैद घटना का वीडियो वायरल है. एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी फरार हैं.

Advertisement
पीड़ित के 2 दांत टूटे, 4 उंगलियों में फ्रैक्चर. (Photo: Screengrab) पीड़ित के 2 दांत टूटे, 4 उंगलियों में फ्रैक्चर. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • भिवाड़ी,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

राजस्थान के भिवाड़ी में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ युवकों ने विनोद को लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि उसके आगे के दो दांत टूट गए और हाथ की चार उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया. उसके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मारपीट की यह घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement

तिजारा के खजूरिवास गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई विनोद Blinkit में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है. घटना वाली रात करीब 11 बजे वह सामान की डिलीवरी देने जा रहा था. इसी दौरान Blinkit स्टोर और कॉसमॉस सोसायटी के बीच कुछ युवकों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई की.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के CIA अफसर बनकर मेडिकल स्टोर मालिक से मांगी 10 लाख की फिरौती, भिवाड़ी से आरोपी गिरफ्तार

बेसुध हालत में मिला घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

जितेंद्र के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई बेसुध हालत में पड़ा था. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो चुके थे. उसने तत्काल विनोद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. मारपीट में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. आगे के दो दांत टूटने के अलावा हाथ की चार उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ है. सिर और चेहरे पर भी चोटें लगी हैं.

Advertisement

पहले रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी, बाद में FIR

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की. हालांकि, बाद में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. परिवार का कहना है कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और उन्हें आशंका है कि हमलावर दोबारा हमला कर सकते हैं.

CCTV में कैद हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी वारदात कैद हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज के सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, घायल विनोद अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित पक्ष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »