अलवर के हनुमान मंदिर में चोरों का धावा... दान पेटी तोड़कर नकदी, माइक-पंखा और मशीन ले उड़े

राजस्थान के अलवर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बना लिया. रामगढ़ के खुटेटा कला गांव स्थित धोले वाले हनुमान जी मंदिर में बुधवार रात चोर घुसे और दान पेटी तोड़कर नकदी समेत माइक, पंखा, मशीन और अन्य सामान चोरी कर ले गए. गुरुवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तब चोरी का पता चला.

Advertisement
गांव के लोग मंदिर पहुंचे, तब खुला राज. (Photo: Screengrab) गांव के लोग मंदिर पहुंचे, तब खुला राज. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

राजस्थान के अलवर में चोरों ने एक हनुमान मंदिर को निशाना बना लिया. रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के खुटेटा कला गांव स्थित धोले वाले हनुमान जी मंदिर में बुधवार रात चोर घुस गए. चोर मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी के साथ माइक, पंखा, एक मशीन और अन्य सामान चोरी कर ले गए. गुरुवार सुबह जब मंदिर से जुड़े लोग पहुंचे तो चोरी का पता चला.

Advertisement

मंदिर परिसर में इन दिनों कांवड़ियों के लिए शिविर भी लगाया गया है. कांवड़ियों का लगातार मंदिर में आना-जाना बना हुआ है. बुधवार शाम मंदिर में मौजूद लोग मुख्य गेट बंद करके अपने घर चले गए थे. इसी का फायदा उठाकर रात में चोर मंदिर परिसर में घुसे. उन्होंने मंदिर के अंदर रखी दान पेटी को तोड़ा और नकदी निकाल ली. इसके बाद मंदिर में रखा माइक, पंखा, एक मशीन और दूसरे सामान भी अपने साथ ले गए.

यह भी पढ़ें: मंदिर में चोरी की, फिर भावुक हो गया चोर... भगवान के आगे हाथ जोड़कर मांगी माफी, वीडियो वायरल होते ही पकड़ा गया

गुरुवार सुबह जब मंदिर से जुड़े लोग वहां पहुंचे और मुख्य गेट खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. मंदिर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कई चीजें गायब थीं. दान पेटी भी टूटी हुई थी. चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों को सूचना दी गई. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए. घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली.

Advertisement

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक चोर दान पेटी से करीब 25 हजार रुपये नकद ले गए हैं. इसके अलावा एक मशीन, माइक, पंखा और अन्य सामान भी चोरी हुआ है. चोरी गए सामान की कीमत को मिलाकर नुकसान और ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »