राजस्थान के सरिस्का में दिखा गोल्डन सांभर, जानिए खासियत और महत्व

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में पहली बार दुर्लभ गोल्डन सांभर दिखाई दिया है. गंगोरीतोप क्षेत्र में घूमने आए एक पर्यटक के गाइड ने इसकी तस्वीर कैमरे में कैद की और इसकी सूचना सरिस्का प्रशासन को दी. इससे पहले बफर जोन में सफेद मोर भी देखा गया था.

Advertisement
गोल्डेन सांभर, जिसकी पर्यटकों ने खींची तस्वीर. (Photo: Screengrabs) गोल्डेन सांभर, जिसकी पर्यटकों ने खींची तस्वीर. (Photo: Screengrabs)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का में एक तरफ बाघों की संख्या बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कुछ दिन पहले पर्यटकों को सफेद मोर भी नजर आया था. वहीं अब गंगोरीतोप एरिया में पर्यटक को गोल्डन सांभर नजर आया है.  जिसकी तस्वीर पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर ली और इसकी जानकारी सरिस्का प्रशासन को दी. 

आपको बता दें कि सरिस्का टाइगर रिजर्व देश के सबसे बड़े और सुंदर टाइगर रिजर्व में से एक है. यहां बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसके अलावा सांभर, चीतल, हिरण, नीलगाय भालू सहित सैकड़ों तरह की प्रजातियों के वन्य जीव पशु पक्षी मौजूद हैं. यहां साल भर घूमने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं. 

Advertisement

कुछ दिन पहले सरिस्का के बफर जोन में पर्यटकों को एक सफेद मोर दिखाई दिया. जिसकी फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस बार सरिस्का के जंगल क्षेत्र में गंगोरीतोप एरिया में सफारी के दौरान पर्यटकों को गोल्डन सांभर भी दिखाई दिया. यह देखकर पर्यटक खुश हो गए. पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ने गोल्डन सांभर की फोटो अपने कमरे में कैद की और मामले की जानकारी सरिस्का प्रशासन को दी.

गर्मियों में बाल उखाड़ देते हैं सांभर
सरिस्का के गाइड चिन्मय में ने बताया कि वो पर्यटक को घूमने के लिए जंगल में गए थे. इस दौरान गंगोरी तोप क्षेत्र में सांभर के एक झुंड में उनको गोल्डन सागर दिखाई दिया. यह सांभर सभी संभार से अलग था. क्योंकि सभी सांभर नर व मादा डार्क ब्राउन कलर के होते हैं. सांभर गर्मी में अपने बालों को उखाड़ देता है. जिससे उनको गर्मी नहीं लगे. सरिस्का के लिए अच्छी बात है. इससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा. वन्य जीव में अनुवांशिक होने वाली बीमारी के कारण उनमें इस तरह के बदलाव होते हैं. 

Advertisement

वहीं इस संबंध में सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी सरिस्का के गाइड के माध्यम से मिली है. इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अगर ऐसा है तो इससे यहां आने वाले पर्यटकों को गोल्डन सागर नजर आएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »