मुंडा हुआ सिर, फटे कपड़े और लंगड़ाती चाल...पुलिस ने निकाला बुजुर्ग व्यापारी के हत्यारों का जुलूस 

अलवर में बुजुर्ग की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया. इस दौरान मौका नक्शा तैयार किया गया और जांच से जुड़े अहम बिंदुओं का सत्यापन हुआ. आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

Advertisement
पुलिस ने निकाला बुजुर्ग व्यापारी के हत्यारों का जुलूस  (Photo: itg) पुलिस ने निकाला बुजुर्ग व्यापारी के हत्यारों का जुलूस  (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के चर्चित मामले में रविवार को पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनकी निशानदेही पर मौका नक्शा तैयार कराया गया. पुलिस ने पूरी घटना का सीन रीक्रिएट किया. पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाए व उनको फटे कपड़े पहनाए. इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए. यह देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने आरोपी की फोटो वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.

Advertisement

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाते हुए जांच की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. कुछ दिन पहले चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए थे. विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे शहर में सराहना हुई थी. रविवार को थाना प्रभारी रमेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची. यहां आरोपियों की निशानदेही पर मौका नक्शा तैयार किया गया और घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया गया. पुलिस ने पूरी घटना का सीन रिक्रिएट किया. यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई.

Advertisement

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की. लोगों ने 'राजस्थान पुलिस जिंदाबाद' के नारे लगाए और कहा कि पुलिस भी इंसान है, किसी भी गंभीर अपराध का खुलासा करने में समय लगता है. उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने बेहद कम समय में हत्या की गुत्थी सुलझाकर सराहनीय कार्य किया है. कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटनास्थल पर मौका नक्शा तैयार कराया गया है.

मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए. पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाए और उनको फटे कपड़े पहना है. जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने उनके फोटो वीडियो बनाए और उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »