गर्लफ्रेंड की शादी के एक दिन पहले किया वीडियो कॉल, फिर फांसी पर झूल गया प्रेमी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले फांसी पर झूलकर जान दे दी. उसने लड़की से परिजनों से शादी रोकने की बात की थी लेकिन उन्होंने उसे धमकाकर भगा दिया जिसके बाद युवक ने ये कदम उठाया.

Advertisement
गर्लफ्रेंड की शादी के एक दिन पहले किया वीडियो कॉल (Photo: representational image) गर्लफ्रेंड की शादी के एक दिन पहले किया वीडियो कॉल (Photo: representational image)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. लड़की के परिजन उसकी शादी दूसरे लड़के से कर रहे थे. उससे परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया. युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करके अपनी परेशानी और आत्महत्या का कारण भी बताया था. उसके बाद युवक ने अपने परिजनों को फोन करके आत्महत्या करने की जानकारी दी. इससे घबराकर परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे. लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

जीजा से कमरे में सुसाइड

पुलिस ने बताया कि रामगढ़ का केशव नगर निवासी 23 साल का देवेंद्र मेघवाल मूर्ति सप्लाई का काम करता था. उसका एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देवेंद्र दो दिन पहले ही रामगढ़ से अलवर के नयाबास क्षेत्र में अपने जीजा के किराए के कमरे पर आकर रुका हुआ था. बुधवार को उसका जीजा मनोज कुमार किसी काम से रामगढ़ चला गया था.

गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी

इसी दौरान देवेंद्र मेघवाल ने किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि युवती के परिजन उसकी दूसरी जगह शादी कर रहे हैं. गुरुवार को उसकी शादी होनी है. देवेंद्र ने जब इसका विरोध किया और लड़की के परिजनों से बात करने का प्रयास किया. तो उन्होंने देवेंद्र को धमकाया और धमकी देते हुए शांत रहने के लिए कहा.

Advertisement

प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर दे दी जान

अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह पर होने से देवेंद्र परेशान व डिप्रेशन में चल रहा था.इसी बीच उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया. आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की और उसके बाद अपने जीजा व अन्य परिजनों को भी फोन करके आत्महत्या के बारे में बताया. ऐसे में घबराए परिजन तुरंत अलवर पहुंचे. उन्होंने देखा कि देवेंद्र मृत अवस्था में है. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement