प्रेमिका को फोन कर परेशान करता था सेल्समैन, प्रेमी ने पेट्रोल पंप पर मारी गोली

अलवर के बुर्जा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन सचिन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी जगत गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी थी. पुलिस के अनुसार सचिन आरोपी की प्रेमिका को लगातार फोन करता था, जिससे नाराज होकर जगत ने चोरी की बाइक से अलवर पहुंचकर पहले पहचान की पुष्टि कराई और फिर गोली मार दी. आरोपी से हथियार बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement
प्रेमी ने सेल्समैन को मारी गोली. (Photo: Representational ) प्रेमी ने सेल्समैन को मारी गोली. (Photo: Representational )

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा के पास नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े सेल्समैन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पड़ताल में यह पूरा घटनाक्रम प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला. घायल सेल्समैन सचिन लगातार एक महिला को फोन कर रहा था. महिला आरोपी की प्रेमिका बताई जा रही है. महिला ने आरोपी को इस संबंध में जानकारी दी. जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में इस वारदात की साजिश रची. योजना बनाकर उसने सेल्समैन को गोली मार दी.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि फायरिंग के मामले में जगत गुर्जर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कठूमर क्षेत्र का रहने वाला है. गिरफ्तार आरोपी से हथियार और कारतूस बरामद कर लिया है. इनमें से एक कारतूस का इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा रहा है. जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए जिस बाइक से अलवर आया था. वो उसने कठूमर क्षेत्र से चोरी की थी.

बाइक से अलवर पहुंचा था आरोपी
बाइक चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. इस संबंध में कठूमर थाने में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जाएगा. पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कठूमर क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर अलवर पहुंचा. इसके बाद वो बुर्जा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां मौजूद सेल्समैन सचिन की फोटो खींचकर अपनी प्रेमिका को भेजी. महिला से पुष्टि होने के बाद आरोपी ने युवक क़ो फोन किया. उसके बाद आरोपी ने सचिन पर फायरिंग कर दी. सेल्समेन सचिन जगत की प्रेमिका को फोन करता था और उसे परेशान कर रहा था. इसकी सूचना उसने जगत को दी.

Advertisement

गोली सचिन के कंधे में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले अलवर में उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई के दौरान उसे चोटें भी आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है. वहीं, पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वो पहले भी किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं. दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर हुई इस फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. अब पुलिस के खुलासे के बाद मामला प्रेम प्रसंग और एकतरफा विवाद से जुड़ा होने की बात सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »