ट्रक चालक की गुंडागर्दी! कार में मारी टक्कर, फिर कई मीटर तक घसीटा- VIDEO

भुवनेश्वर के पालासुनी पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक तेज़ रफ्तार Hyva (डीसीएम) ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी. फिर उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया. कार में सवार पिता और बेटी बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement
टक्कर के बाद बीच हाइवे कार को घसीटता ट्रक. (Photo: Screengrabs) टक्कर के बाद बीच हाइवे कार को घसीटता ट्रक. (Photo: Screengrabs)

अजय कुमार नाथ

  • भुवनेश्वर,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा होते-होते टल गया. यहां शहर के पालासुनी पुल (Palasuni Bridge) पर एक तेज़ रफ्तार Hyva (डीसीएम) ट्रक द्वारा कार को टक्कर मारकर कुछ दूरी तक घसीटने की घटना सामने आई है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement

हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
मिली जानकारी के अनुसार एक पिता अपनी बेटी के साथ कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पालासुनी पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के आगे फंस गई और कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती रही. इस दौरान कार में सवार लोगों की जान पर बन आई और सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई.

घटना के दौरान कार में बैठे पिता और बेटी बेहद घबरा गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों इस खतरनाक हादसे में सुरक्षित बच निकले. शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. यदि ट्रक चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं करता या कार किसी अन्य वाहन से टकरा जाती, तो यह हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ट्रक ड्राइवर. (Photo: Ajay kumar nath/ITG)

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है. वीडियो में कार को ट्रक के सामने घिसटते हुए देखा जा सकता है, जिससे सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालक भी सतर्क हो जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स लगातार इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ट्रक ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का कहना है कि भुवनेश्वर की प्रमुख सड़कों पर देर रात भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है. लोगों ने प्रशासन से ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने व यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने हाइवा ट्रक के ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है. अधिकारी घटनाक्रम का सही पता लगाने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फ़ुटेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »