टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से Harrier कार ले उड़ा, 10 हजार इनाम घोषित किया, 4 घंटे में दबोचा आरोपी

MP News: चौंकाने वाले मामले में एक युवक शोरूम पर कार खरीदने पहुंचा. जहां उसे सेल्समैन ने टाटा हैरियर दिखाई. फिर ग्राहक बनकर पहुंचे शख्स ने उस गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जताई. लेकिन देखते देखते वह गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया.

Advertisement
लावारिस हालत में मिली गाड़ी. लावारिस हालत में मिली गाड़ी.

रवीश पाल सिंह / हरिओम सिंह

  • सीधी,
  • 17 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST
  • पुलिस ने ₹10000 का इनाम घोषित किया
  • एजेंसी मालिक ने पुलिस को दिया ₹50000 इनाम

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स नई टाटा हैरियर लेने शोरूम पहुंचा और टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस की सक्रियता से गाड़ी बरामद हो गई. 

सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक गाड़ी खरीदने के मकसद से एजेंसी पहुंचा और टेस्ट ड्राइव करने के बहाने गाड़ी लेकर फरार हो गया. जैसे ही फरार होने का एजेंसी संचालकों को अंदेशा हुआ तो काफी दूर तक उसका पीछा किया. लेकिन युवक गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया. घटना की सूचना तुरंत जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव को दी गई. एसपी ने पूरे जिले में नाकेबंदी करते हुए ₹10000 का इनाम घोषित किया गया.

Advertisement

एसपी के मुताबिक, 4 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी लावारिस हालत में कोतवाली थाना की खजूरी  कोठार में में खड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी संचालक की तरफ से भी गाड़ी पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को ₹50000 इनाम देने की घोषणा की गई है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »