सीधी
सीधी (Sidhi) भारतीय गणराज्य के प्रांत मध्य प्रदेश का जिला है (District of Madhya Pradesh), जो राज्य के उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित है. इसका मुख्यालय गोपद बनास में स्थित है. सीधी जिला रीवा डिवीजन के 4 जिलों में से एक है (Sidhi in Rewa Division), जो एमपी की राजधानी भोपाल से 632 किमी दूर है. इसका क्षेत्रफल 4,851 वर्ग किमी है (Sidhi Total Area).
सीधी जिले के अंतर्गत एक लोकसभा क्षेत्र और चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं (Sidhi Electoral Constituencies). 2011 की जनगणना के मुताबिक सीधी जिले की जनसंख्या 11.27 लाख है (Sidhi Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 232 लोग रहते हैं (Sidhi Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 957 महिलाओं का अनुपात है (Sidhi Sex ratio). सीधी जिले की साक्षरता दर 64.43 फीसदी है, जिसमें 74.44 फीसदी पुरूष और 54.07 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Sidhi Literacy Rate).
यह मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है. सोन इस जिले की महत्वपूर्ण नदी है. सिंगरौली, जो 24 मई 2008 को सीधी जिला से अलग हुआ, बहुत बड़ा कोयला उत्पादन क्षेत्र है. इससे देश भर में कोयले की आपूर्ति की जाती है और यहीं पर विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित है, जिससे बहुत बड़े क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति होती है (Sidhi Economy).
सीधी जिले में बना बरचर बांध से सिंचाई होती है और मछली पालन होता है. यह बांध संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है (Sidhi Dam and Agriculture).
Sidhi News: छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर हमला कर ₹50 हजार का इनामी गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा फरार. आंखों में डाला स्प्रे, चलाईं गोलियां. जानिए कौन है आदित्य मिश्रा और कैसे रची गई पूरी साजिश...
अफसरशाही क्या होती है. इससे आपको अब मध्य प्रदेश के सीधी जिले से आई एक तस्वीर खबरदार करेगी. इस एक तस्वीर ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 45 सेकंड के वीडियो में एक पटवारी नाला पार करने के लिए करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर सवार दिखाई दे रहे हैं. देखें...
मध्य प्रदेश के सीधी में एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह करीब 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पानी से भरा नाला पार करता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने उसे सस्पेंड कर दिया. दरअसल, पटवारी फसल नुकसान का जायजा लेने गांव जा रहा था.
एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा कत्ल का आरोपी महाराष्ट्र में छिपा था. MP पुलिस को खबर मिली तो टीम महाराष्ट्र पहुंची, लेकिन इस बार वर्दी पहनकर नहीं. पुलिसवाले पंचर की दुकान पर कर्मचारी बनकर बैठ गए. नजरें आरोपी पर थीं और इंतजार सही मौके का. फिर एक दिन आरोपी पंचर की दुकान पर पहुंचा और पकड़ लिया गया.
सीधी की महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत की हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार पति वीरेंद्र साकेत को MP पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. पुलिसकर्मी पंचर की दुकान के कर्मचारी बनकर आरोपी की निगरानी करते रहे और मौका मिलते ही उसे पकड़ लिया. वीडियो में जानें पुलिस ने कैसे किया ये सब प्लान.
सीधी जिले में करीब 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में CRPF के 59 वर्षीय जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को कुरकुरे देने के बहाने बुलाया था। 14 अगस्त की घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में CRPF के 59 वर्षीय जवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 14 अगस्त को बच्ची को कुरकुरे देने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पांच दिन की नवजात बच्ची की लाश नीले ड्रम में मिली है. पहले मामला रहस्यमय मौत का लगा, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने सभी को हैरान कर दिया. पानी से भरे एक नीले ड्रम में मिली मासूम की लाश के मामले में पुलिस का दावा है कि बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने की है.
MP के सीधी जिले की एक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. एक गरीब परिवार के तीन मासूम बच्चे, जो घर के अंदर सुरक्षित होने की उम्मीद में थे, बिजली के एक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की भेंट चढ़ गए.
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों 'सुशासन' को लेकर बेहद सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं. सीधी और गुना जिलों में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं को हल नहीं कर सकते, उन्हें फील्ड में रहने का कोई हक नहीं है.
IAS Vikas Mishra: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्ती के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटाने के चंद घंटों के भीतर ही 2013 बैच के IAS विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया है. विकास मिश्रा अपनी अलहदा वर्किंग स्टाइल के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर हैं.
विंध्य क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली सीधी-सिंगरौली सड़क के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस खंड के शेष कार्य का अवॉर्ड जारी कर दिया है, जिससे सालों से लंबित इस परियोजना को अब नई गति मिलेगी.
Sidhi Rewa Road Accident: सीधी-रीवा मार्ग पर नकटा नाला के पास कृष्णा ट्रेवल्स की बस और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों में जमोड़ी के पनवार सेगरान निवासी दीपक और आशीष कोल शामिल हैं. पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
मध्य प्रदेश के सीधी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक गरीब आदिवासी परिवार की होनहार बेटी का दर्द सबके सामने आ गया। पढ़ाई और भविष्य के लिए मदद की उम्मीद लेकर पहुंची छात्रा मुख्यमंत्री से नहीं मिल सकी और निराशा में फूट-फूटकर रो पड़ी। डॉक्टर बनने का सपना लिए छात्रा की आंखों से छलके आंसू अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Two tiger cubs found dead in MP forest: वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों शावकों की मौत किसी दूसरे बाघ के हमले में होने का संदेह है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक गांव में सड़क के बीचोबीच हैंडपंप होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था. वहीं अब इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक अनोखा जुगाड़ सामने आया था. जहां हैंडपंप के एकदम पास से सड़क बना दी गई थी. ग्रामीण उसी हैंडपंप से पानी भरते हुए सड़क पर उतरते-चढ़ते हैं. यह अनोखा नज़ारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ढोल कोठार गांव में सड़क के बीचोंबीच बना हैंडपंप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क पर हैंडपंप हटाने के बजाय उसके चारों ओर डिवाइडर बना दिए गए हैं. 27 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.
Sidhi में महिला पुलिस अधिकारी की हत्या के पीछे की मुख्य वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पूरे शासकीय आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है और मीडिया के लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.
MP News: भोपाल में ड्रग्स तस्करी, लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे कुख्यात 'मछली परिवार' से जुड़े एक मामले ने सियासी रंग ले लिया है. यह विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो के हालिया X पोस्ट से भड़का.
Sidhi MP Rajesh Mishra on Leela sahu: सांसद राजेश मिश्रा ने अपने 'उठवा लेंगे' वाले बयान पर सफाई दी. कहा कि बयान को गलत मतलब निकालकर पेश किया गया. पूरा वीडियो देखें, मैंने कहीं कुछ गलत नहीं कहा.