भोपाल में आज शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी... उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल आ रहे हैं.

Advertisement
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की आज शादी. शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की आज शादी.

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 14 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की आज शादी है. इसमें शिरकत करने के लिए भोपाल में देश की मशहूर हस्तियां पहुंच रही हैं. 

शादी समारोह में शामिल होने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल आ रहे हैं 

Advertisement

इनके अलावा राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्री, दोनों दलों के विधायक, सांसद समेत कई प्रमुख राजनितिक हस्तियां विवाह समरोह में शामिल होंगी. 

शिवराज सिंह चौहान खुद अपने बेटे के विवाह कार्यक्रम की जानकारी, विवाह के संस्कार, उनका हिन्दू धर्म मे महत्व, विवाह की सनातन पद्धतियों की जानकारी से लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं. बीते कुछ दिनों से विवाह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और इसमें प्रदेश और देश की जनता की ओर से शुभकामनाओं के कमेन्ट आ रहे हैं.
 
14 फरवरी को वाना ग्रीन भोपाल में आयोजित विवाह के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक सहित  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. 

Advertisement

इनके अलावा, मध्यप्रदेश के सभी पक्ष विपक्ष के विधायक, सांसद , नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,  प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, संतगण,  मीडिया के साथी और गणमान्य नागरिक भी विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

वहीं, प्रधानमंत्री, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समस्त केंद्रीय मंत्रिमण्डल के साथी, राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राजनैतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी, देश भर के समस्त सांसदगण (पक्ष विपक्ष), संतगण , मीडिया के प्रमुख जन के साथ अनेक गणमान्य नागरिक दिल्ली में आयोजित 18 मार्च के रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे.  

बता दें कि बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह 6 मार्च को जोधपुर से होगा. 12 मार्च को भोपाल मे रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है. 18 मार्च को दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों का रिसेप्शन एक साथ सम्पन्न होगा.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »