'तुम्हारे बाप में दम हो तो...', वंदे मातरम पर इंदौर की नगर निगम परिषद में बवाल, भिड़ीं कांग्रेस-BJP पार्षद

इंदौर में नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन के दौरान वंदे मातरम को लेकर बवाल हो गया. देखते ही देखते पूरे सदन का माहौल गर्म हो गया. इस दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने गुस्से में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.

Advertisement
इंदौर नगर निगम परिषद में वंदे मातरम पर बवाल.  (Photo: Screengrab) इंदौर नगर निगम परिषद में वंदे मातरम पर बवाल. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

इंदौर में नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ‘वंदे मातरम’ को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया और बीजेपी व कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए. 

जानकारी के अनुसार बजट सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम’ को लेकर विवाद की शुरुआत हुई. बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस की मुस्लिम पार्षदों रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया. इस आरोप के बाद देखते ही देखते सदन का माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य करने वाली याचिका 

तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान  

इसी दौरान कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने गुस्से में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो.” उनके इस बयान से विवाद और भड़क उठा. जिसके बाद बीजेपी पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और सदन के भीतर ही ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. ऐसे में कुछ देर के लिए सदन शोर-शराबे और नारेबाजी से गूंजता रहा. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

वहीं स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभापति को हस्तक्षेप करना पड़ा. बढ़ते हंगामे और अनुशासनहीनता को देखते हुए सभापति ने कांग्रेस की पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान पार्षद फौजिया शेख को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया. हालांकि इस एक्शन पर सदन में तनाव हो गया.

Advertisement

बीजेपी ने कांग्रेस की देशभक्ति पर उठाया सवाल

इस घटना ने नगर निगम के बजट सत्र की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां एक ओर शहर के विकास और योजनाओं पर चर्चा होनी थी, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विवाद और बयानबाजी ने पूरा फोकस भटका दिया. बीजेपी ने इस पूरे मामले को देशभक्ति से जोड़ते हुए कांग्रेस पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement