मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन; भोपाल में कांग्रेस ने फूंके पुतले

मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे. कांग्रेस ने भोपाल में पुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Advertisement
हरदीप पुरी के नामांकन दाखिल के समय CM मोहन यादव रहे मौजूद.(Photo:PTI) हरदीप पुरी के नामांकन दाखिल के समय CM मोहन यादव रहे मौजूद.(Photo:PTI)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पुरी ने विधानसभा भवन पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया.

पुरी सुबह करीब 11 बजे के बाद विधानसभा भवन पहुंचे. राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई थी. भाजपा ने पुरी को उस सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

Advertisement

एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट

एल. मुरुगन ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय सरकार और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. उनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था. मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं. इसी में से एक सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.

हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा उपचुनाव का पर्चा.

विधानसभा में 229 विधायकों की प्रभावी संख्या

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, लेकिन फिलहाल प्रभावी संख्या 229 है. अदालत के एक फैसले के बाद कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा इस उपचुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे.

कांग्रेस ने भोपाल में फूंके पुरी के पुतले

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन से एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने भोपाल में कई जगहों पर प्रदर्शन किया. साकेत, संत हिरदाराम नगर, तुलसी नगर और सराफा चौक सहित कई इलाकों में पुरी के पुतले फूंके गए.

Advertisement

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों और बातचीत में हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया है. इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »