जीजा के साथ मिलकर भाई ने बहन को पीटा, एक्सीडेंट बताकर अस्पताल में किया भर्ती और फिर...

मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी. हैरानी की बात यह है कि दोनों ने एक्सीडेंट बताकर महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती भी करा दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने भाई और जीजा को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा,
  • 30 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में एक भाई ने जीजा के साथ मिलकर बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद एक्सीडेंट बताकर गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती भी करा दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई और जीजा को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

मामला सोहागी थाना क्षेत्र का है. गंभीर हालत में एक महिला को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पीएम के बाद फोरेंसिक टीम ने मारपीट से मौत होने का खुलासा किया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चौकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, महिला की भाई और जीजा ने पिटाई की इसके बाद मनगढ़ंत कहानी बनाकर एक्सीडेंट का रूप दे दिया.

साथ पी रही थी शराब

ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. दरअसल, मृतक सुनीता नशे की आदी थी. इस बात पर पति से अक्सर झगड़ा होता था. वो पति से झगड़ा कर मायके चली गई और वहां से बहन के घर सोहागी चली गई. रात में जीजा अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था, जिसमें सुनीता भी शामिल हो गई. इस बात पर दोनों बहनों के बीच झगड़ा हो गया. नाराज होकर सुनीता बहन के घर से निकल गई.

Advertisement

मामले में एसपी मे बताई ये बात

इसके बाद रास्ते में भाई, जीजा और रिश्तेदार ने मिलकर पिटाई कर दी. फिर गंभीर हालत में महिला को भाई और जीजा ने हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. मामले में एसपी विवेक सिंह ने बताया की पुलिस ने मृतक के भाई लाला और जीजा पुरुषोत्तम को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जबकि रिश्तेदार सुगून अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »