Sonam Raghuwanshi And Boyfriend Raj Kushwaha: सोनम के प्रेमी का VIDEO, रोनी सूरत बनाकर राजा के अंतिम संस्कार के दिन प्रेमिका के पिता संग पहुंचा था घर

Sonam Raghuwanshi Boyfriend Raj Kushwaha News: राजा की हत्या की साजिश में सोनम और राज ने मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया था. राजा को शिलांग में एक सुनसान जगह ले जाकर तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.

Advertisement
लाल घेरे में प्रेमी राज कुशवाहा लाल घेरे में प्रेमी राज कुशवाहा

रवीश पाल सिंह

  • इंदौर,
  • 09 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है. यह वीडियो राजा के अंतिम संस्कार वाले दिन का है, जब राज कुशवाह सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी के साथ राजा के घर पहुंचा था.

राज कुशवाह रोनी सूरत बनाकर राजा के घर जाता है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज कुशवाह रोनी सूरत बनाकर, दुखी दिखने की एक्टिंग करते हुए राजा के घर जाता है. वह खुद को बेहद भावुक और परेशान बताने की कोशिश करता है, जबकि अब पुलिस जांच में खुलासा हो चुका है कि इसी राज कुशवाह ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी.

Advertisement


इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि जिसने हत्या की पूरी साजिश रची, वही व्यक्ति बाद में परिवार के सामने शोक जताने और हमदर्द बनने पहुंचा था. पुलिस अब इस वीडियो को भी सबूत के तौर पर जांच में शामिल कर रही है. 

बता दें कि राजा की हत्या की साजिश में सोनम और राज ने मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया था. राजा को शिलांग में एक सुनसान जगह ले जाकर तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी.

अब यह वीडियो इस केस की बड़ी कड़ी बनता जा रहा है, जिससे साफ होता है कि हत्या के बाद भी राज कुशवाह बेहद चालाकी से पूरे परिवार को धोखा देता रहा.

ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाने वाले राज कुशवाह को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी के बीच रिश्ते की शुरुआत सोनम के पिता की फैक्ट्री से हुई थी. सोनम के पिता की एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है. राज कुशवाह इसी फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी काम करता था. सोनम अक्सर अपने पिता की फैक्ट्री में दफ्तर के काम के लिए जाती थी. वहीं पर सोनम और राज कुशवाह की जान-पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया.

Advertisement

राज ने फोन पर की डील
खास बात यह है कि राज कुशवाह उम्र में सोनम से करीब 5 साल छोटा है, इसके बावजूद दोनों का रिश्ता गहराता चला गया. अब इसी प्रेम संबंध ने एक जघन्य हत्या की साजिश का रूप ले लिया. पुलिस के अनुसार, राज कुशवाह ने सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी योजना तैयार की और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को शिलांग बुलाया गया. राज भले ही खुद शिलांग नहीं गया, लेकिन वह लगातार फोन के जरिए सोनम और हत्यारों को निर्देश देता रहा. फिलहाल, सोनम को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर गाजीपुर से शिलांग ले जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »