'सोनम को वर्ल्ड टूर पर लेकर जाऊंगा, वचन देता हूं', राजा की शादी का एक और Video आया सामने

सोनम और राजा का शादी से पहले वचन देते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आते हैं. लेकिन महज 12 दिन बाद सोनम ने अपने प्रेमी और तीन सुपारी किलरों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी. वीडियो और हत्या के बीच का यह फर्क चौंका देने वाला है.

Advertisement
शादी से पहले सोनम और राजा रघुवंशी ने दिया था एक दूसरे को वचन शादी से पहले सोनम और राजा रघुवंशी ने दिया था एक दूसरे को वचन

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

सोनम और राजा का शादी से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरो को वचन देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों बेहद खुश दिख थे. राजा वचन देता है कि वह सोनम को चाय बनाकर पिलाएगा, हर महीने शॉपिंग कराएगा और साल में एक बार विदेश यात्रा पर ले जाएगा.

जब सोनम से वचन मांगा गया कि वह शादी के बाद पति से सवाल नहीं करेगी कि वह कहां गया, किसके साथ गया, तो सोनम ने यह वचन देने से साफ इनकार कर दिया. उसने कहा, वह तो पूछेगी और पार्टी भी नहीं करने देगी. इस वीडियो को देखकर कोई नहीं कहेगा कि कुछ दिन बाद यही सोनम अपने पति की हत्या करवा देगी.

Advertisement

शादी से पहले का सोनम और राजा का वीडियो 

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी. 23 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय के चेरापूंजी गए. वहां सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलरों की मदद से राजा की हत्या कर दी. 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला.

सोनम ने हत्या के बाद राजा के गहने और मोबाइल गायब कर दिए ताकि यह लूटपाट लगे. लेकिन पुलिस को सोनम की कॉल डिटेल से संदेह हुआ. जांच में सामने आया कि सोनम लगातार प्रेमी राज से संपर्क में थी.

वीडियो में दोनों एक दूसरे को वचन देते दिखाई दिए

हत्या के बाद सोनम इंदौर लौटी और फिर गाजीपुर पहुंच गई. लेकिन सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और एक गवाह की गवाही ने सारी सच्चाई उजागर कर दी. पूछताछ में सोनम ने आखिरकार हत्या की बात कबूल की. पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »