कूनो के पास माधव टाइगर रिजर्व में खुशखबरी... बाघिन MT3 ने दिया 2 शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 11 हुई

मध्य प्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन MT3 ने दो शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है. जानिए बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम की इस उपलब्धि के बारे में...

Advertisement
MP के शिवपुरी जिले में है माधव टाइगर रिजर्व.(Photo:ITG) MP के शिवपुरी जिले में है माधव टाइगर रिजर्व.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • शिवपुरी,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

मध्य प्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. यहां बाघिन MT3 को करीब तीन महीने के दो शावकों के साथ देखा गया है. यह बाघिन का दूसरा प्रसव है. इसके साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू होने के बाद तीसरी बार शावकों का जन्म हुआ है.

माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च 2023 को बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू किया गया था. इसके बाद से यहां बाघों की आबादी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. बाघिन MT3 के दो नए शावकों के जन्म को इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

Advertisement

पहले भी दो शावकों को जन्म दे चुकी है MT3

बाघिन MT3 इससे पहले भी दो शावकों को जन्म दे चुकी है. इनमें एक नर और एक मादा शावक था. अब ये दोनों करीब 28 महीने के हो चुके हैं. नए शावकों के जन्म के साथ माधव टाइगर रिजर्व में यहीं जन्मे बाघों की संख्या छह हो गई है. वहीं, रिजर्व में दो प्रसव योग्य बाघिनें हैं.

बाघों के संरक्षण के प्रयास जारी

माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के पीछे वन क्षेत्र के मैदानी अमले, पशु चिकित्सा दल, रिजर्व प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार प्रयासों की अहम भूमिका रही है.

बाघिन MT3 के तीसरे प्रसव के साथ मध्य प्रदेश में बाघ पुनर्स्थापना और संरक्षण कार्यक्रम को एक और सफलता मिली है. यह उपलब्धि रिजर्व में बाघों के लिए अनुकूल वन्यजीव आवास तैयार करने और उनकी आबादी को स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में हुई प्रगति को दर्शाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »