शहडोल में जमीनी विवाद पर दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, तीसरा भाई गंभीर...वारदात का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा अपने साथियों के साथ हमला करते दिख रहा है. दीपावली के दूसरे दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.

Advertisement
दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या (Photo: Screengrab) दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या (Photo: Screengrab)

रावेंद्र शुक्ला

  • शहडोल,
  • 24 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दीपावली के दूसरे दिन जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा खुद अपने मोबाइल से वारदात का वीडियो बना रहा था. वीडियो में आरोपी और उसके साथी मृतकों को फरसा, तलवार और डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

पूरा मामला बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी के ग्राम बलबहरा का है. मृतक राहुल तिवारी, उनके भाई राकेश तिवारी और सतीश तिवारी दीपावली की शाम अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने गए थे. उसी दौरान गांव के ही अनुराग शर्मा अपने 10 से अधिक साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया. राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई. तीसरा भाई सतीश तिवारी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

पीट-पीटकर दो सगे भाइयों की हत्या

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि यह हमला पुराने जमीन विवाद के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि 2021 में भी आरोपी अनुराग ने उनके बेटों को पिस्टल दिखाकर धमकाया था. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने NH-43 पर जाम लगाया था.

Advertisement

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार 

 चार घंटे बाद जाम तब खुला जब केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को लाइन अटैच किया गया. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और कुछ साथियों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी फरार हैं. दीपावली जैसे त्योहार पर हुई इस दोहरी हत्या से जिले में दहशत और गुस्सा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »