नड्डा बताएंगे किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा का MP का चुनाव... सीहोर पहुंचीं उमा भारती का बयान

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि हम हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस दौरान उन्होंने पटवारी भर्ती मामले को लेकर कहा कि सरकार ने जांच की घोषणा की है, सच सामने आएगा. उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान ही नहीं, बल्कि सभी को आशीर्वाद देती हूं. जो आता है, उसकी झोली खाली नहीं भेजती. इस दौरान उमा भारती ने गणेश मंदिर में पूजा पाठ किया.

Advertisement
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती. मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती.

नवेद जाफरी

  • सीहोर,
  • 15 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने सीहोर (Sehore) में बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे. हम हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम तो जीतने के लिए लड़ेंगे तो मैं अभी से क्यों कुछ कहूं. पूर्व सीएम से जब पूछा गया कि चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह जेपी नड्डा बताएंगे.

Advertisement

बता दें कि पूर्व सीएम उमा भारती सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं थीं. इस दौरान पटवारी भर्ती मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ने जांच की घोषणा की है, सच सामने आएगा. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद देने के सवाल पर कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ही नहीं, सभी को आशीर्वाद देती हूं. जो आएगा, उसकी झोली खाली नहीं भेजती हूं.

तिलक और कलावा का अधिकार है

मिशनरी स्कूल में तिलक-कलावा विवाद को लेकर उमा भारती ने कहा की लोगों को तिलक और कलावा का अधिकार है. उन्होंने सीएम शिवराज की घोषणाओं से आगे बढ़कर कमल नाथ की घोषणा करने के सवाल पर कहा कि पहले यह देख लेते हैं. चुनाव के बाद कौन करता है.

गणेश मंदिर में उमा भारती ने की पूजा-अर्चना

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार सुबह सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं. जहां उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने श्रावण मास की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं महाकाल से प्रार्थना करूंगी कि देश-प्रदेश और संसार सभी की रक्षा भगवान करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »