अस्पताल के बाहर लगा टेंट... MP के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें?

MP में स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर्स (JUDA) आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और बकाया एरियर की मांग को लेकर शुरू हुई इस हड़ताल से आने वाले दिनों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है.

Advertisement
जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी का किया बहिष्कार. जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी का किया बहिष्कार.

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों आज हड़ताल पर हैं. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक वो लोग ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे.

'आजतक' से बात करते हुए जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीपीआई आधारित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था. लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया जिससे डॉक्टरों में नाराजगी है. अप्रैल 2025 से बकाया एरियर का भुगतान को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

Advertisement

हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर हमीदिया अस्पताल परिसर में टेंट लगाकर ओपीडी का संचालन कर रहे हैं. फिलहाल इस हड़ताल का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा, क्योंकि सीनियर डॉक्टर्स ओपीडी सेवाओं से लेकर इमरजेंसी तक का कम देख रहे हैं. देखें Video:- 

दरअसल, यह जूनियर डॉक्टर मेडिकल कॉलेजों का आधे से ज्यादा कामकाज करते हैं और इसलिए हड़ताल के पहले दिन भले ही इसका कुछ असर नहीं दिख रहा है. लेकिन हड़ताल अगर लंबी चली तो ओपीडी सेवाएं चरमरा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »