'मेरी बेटी को आंखों के सामने छीन ले गए...', हताश होकर केरल से लौटे मोनालिसा के पिता, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी का किया खुलासा

Monalisa Bhonsle Farman Khan Marriage: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली आंखों के जादू से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह बेहद चौंकाने वाली है. महेश्वर की इस 'वायरल गर्ल' ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर केरल में फरमान खान नाम के युवक से शादी कर ली है.

Advertisement
मोनालिसा ने केरल में प्रेमी फरमान खान से की शादी.(Photo:ITG) मोनालिसा ने केरल में प्रेमी फरमान खान से की शादी.(Photo:ITG)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

MP के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर पर्यटन नगर महेश्वर एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रयागराज के महाकुंभ में वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई युवती मोनालिसा भोंसले ने अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है. इस घटना के बाद मोनालिसा का परिवार स्तब्ध है. उसके पिता इसे जादू-टोने का असर बता रहे हैं.

Advertisement

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से आए थे, जिन्होंने उनकी बेटी को फिल्म में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया था. उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ उन लोगों के साथ केरल चले गए थे, लेकिन वहां जाकर मोनालिसा ने उन्हीं में से एक युवक फरमान खान से शादी कर ली.

जयसिंह ने कहा, ''मैंने इसका विरोध किया और उसे वापस महेश्वर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई.'' उन्होंने बताया कि वे केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे और वहां शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि पुलिस ने उन्हें बताया कि मोनालिसा 18 वर्ष की हो चुकी है और बालिग होने के कारण वह अपनी इच्छा से शादी करने के लिए स्वतंत्र है

जयसिंह ने कहा, ''हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया? हो सकता है उस पर किसी ने जादू-टोना कर दिया हो.'' 

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब परिवार के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा है. अब उसके भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा. हम बस यही चाहते हैं कि उसका करियर अच्छा बने और वह जीवन में आगे बढ़े.

बेबस पिता ने यह भी बताया कि मोनालिसा की शादी के दौरान केरल में कुछ प्रभावशाली लोगों का समर्थन भी मिला. जयसिंह हताश और निराश होकर वापस लौट रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' साइन करने के बाद मोनालिसा को जो राशि मिली थी, वह घर के काम आने के बजाय उसके आने-जाने, रहने और ट्रेनिंग में ही खर्च हो गई.

शादी के कारण गमगीन परिवार
मोनालिसा भोंसले अपने परिवार के साथ खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 में रहती हैं. ये पारदी कम्युनिटी के लोग हैं, जो जगह-जगह घूमकर रुद्राक्ष और स्टोन की मालाएं बेचते हैं. मोनालिसा को हीरोइन के रूप में देखने का सपना देखने वाले पारदी परिवार के लोग एक मुस्लिम युवक से शादी करने के फैसले से नाराज और भारी दुखी हैं.

मोनालिसा के घर के बाहर समाज के कई लोग, महिलाएं और युवतियां बैठकर इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि मोनालिसा की फिल्म का अब क्या होगा, आगे की फिल्में वो करेगी या नहीं और ऐसा फैसला उसने क्यों लिया.मोनालिसा के घर के 

Advertisement

बाहर मीडिया का जमावड़ा
मोनालिसा के किसी मुस्लिम युवक से शादी करने की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही दो दिन से कई मीडिया कर्मी मोनालिसा के घर के बाहर परिजनों से बात करने के लिए जमा हैं. मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले गुरुवार दोपहर 3 बजे पहुंचे और किसी से मिलने से इनकार कर दिया था. उन्होंने केवल आज तक से ही बात की. उनका कहना था, ''मैं घर के पीछे के रास्ते से मीडिया वालों से बचते हुए यहां पहुंचा हूं और किसी और से बात करना नहीं चाहता.''

मोनालिसा के पिता की आंखें भर आईं
मोनालिसा के पिता जयसिंह का कहना है, ''बेटी हीरोइन बन रही थी, सोचा फिल्मों में और आगे काम मिलेगा. मैं उसके साथ हमेशा रहा, लेकिन मेरी बेटी को धोखे से फंसा लिया गया. मुझे अभी उम्मीद नहीं है. मैं तो यहां महेश्वर पहुंचा तब मुझे पता चला कि बेटी ने किसी मुस्लिम युवक से शादी कर ली है. मैंने तो मोबाइल भी नहीं चलाया था.'' यह कहते हुए मोनालिसा के पिता की आंखें भर आईं.

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने कहा, ''मैं उम्मीद लेकर गया था कि मेरी बेटी दो-दो फिल्मों में एक्टिंग कर रही है. फिर बेटी ने कहा कि मुझे एक्टिंग और डांस कुछ लोग सिखा रहे हैं. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम ऐसा सिखाएंगे, वैसा सिखाएंगे, तो मुझे उम्मीद हो गई. मैंने सोचा कि दो मूवी बन गई हैं, तब तीसरी भी बन जाएगी. नहीं मालूम था कि ऐसा कुछ हो जाएगा. उन लोगों ने मेरी बेटी को पता नहीं कैसे फंसा लिया? 

'मोहन यादव सर, मेरी बेटी बचाओ'

जयसिंह ने बताया कि केरल से मुझे भगा दिया गया, पुलिस ने कहा- ''अब यहां से तुम्हारा कोई काम नहीं है. मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव सर से निवेदन करता हूं कि मेरी लड़की ने जो थोड़ा बहुत नाम हमको दिया था, मेरी लड़की ने देशभर में नाम ऊंचा किया, अब उसे सुरक्षित वापस दिला दो. मैं एयरपोर्ट आ रहा था बेटी को लेकर. अचानक आकर बेटी को ले गए और मुझे वहां से भगा दिया. मुझे तो ये लव जिहाद ही लग रहा है.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement