राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी इंदौर पुलिस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इंदौर ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का रहने वाला है. वह पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

धर्मेंद्र कुमार शर्मा / संदीप कुलश्रेष्ठ

  • इंदौर/उज्जैन,
  • 24 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को उज्जैन से पकड़ा गया है, जिसे लेकर पुलिस इंदौर पहुंच चुकी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वह पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है. आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का रहने वाला है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम दया उर्फ प्यारे उर्फ नरेंद्र सिंह बताया जा रहा है. वह पहले भी पत्र लिखकर और फोन के माध्यम से कई लोगों को धमकी दे चुका है. वह मूलतः उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है. वह घर छोड़कर कई वर्षों से बाहर रह रहा था.

खालसा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी खालसा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था. उस कार्यक्रम में कमलनाथ भी पहुंचे थे. आरोपी को उज्जैन पुलिस ने नागदा से गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर पुलिस आरोपी को लेकर आ गई है.

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. इसी के साथ आधा दर्जन शहरों में होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई है.

Advertisement

इंदौर में दर्ज कराया गया था धमकी देने का मामला

इस संबंध में उज्जैन एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले इंदौर के थाना जूनी में एक केस दर्ज कराया गया था. इसमें कहा गया था कि राहुल गांधी को पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसी मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को नागदा से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »