'वो घर में आई तो मैं निकल जाऊंगा...', राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम की जमानत पर भाई की दो टूक   

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर से मामला फिर सुर्खियों में है. हालांकि कोर्ट का आदेश अभी आना बाकी है. सोनम के भाई ने साफ किया है कि फिलहाल उसे घर में रखने की संभावना नहीं है, जिससे पारिवारिक स्थिति भी उलझी नजर आ रही है.  

Advertisement
 राजा रघुवंशी केस में सोनम की जमानत पर भाई की दो टूक (Photo: itg)  राजा रघुवंशी केस में सोनम की जमानत पर भाई की दो टूक (Photo: itg)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

मध्यप्रदेश के इंदौर में 'हनीमून मर्डर' के रूप में  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. इस मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, अभी तक कोर्ट का आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

'हमारा सोनम से कोई लेना-देना नहीं'

Advertisement

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि सोनम को जमानत मिल गई है, लेकिन कोर्ट का आदेश अभी लंबित है. गोविंद रघुवंशी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि न तो उन्होंने कोई निजी वकील रखा और न ही जमानत के लिए किसी तरह की पहल की. उनके मुताबिक, जो भी हुआ है, वह पूरी तरह कोर्ट के आदेश के तहत हुआ है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब उनका सोनम से कोई लेना-देना नहीं है और वे खुद को इस पूरे मामले से अलग मानते हैं.

'मां- बाप उसे घर लाए तो मैं घर छोड़ दूंगा'

गोविंद ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सोनम जेल से रिहा होती है, तो उसे घर में रखने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. मुझे नहीं पता कि वह कब छूटेगी और कहां रहेगी.   लेकिन अभी उसे घर लाना संभव नहीं दिखता. यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर माता-पिता उसे घर लाना चाहेंगे, तो वह खुद घर छोड़ देगा.

Advertisement

'राजा का परिवार चाहे तो हाईकोर्ट जाए'

उन्होंने बताया कि जेल में सोनम से मिलने से पहले ही उन्होंने राजा रघुवंशी के परिवार को इस बारे में जानकारी दे दी थी कि वह कुछ जरूरी कागजी प्रक्रिया के सिलसिले में जा रहे हैं. इस पूरे मामले में दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव बना हुआ है.

गोविंद ने यह भी कहा कि यदि राजा रघुवंशी का परिवार जमानत के फैसले को चुनौती देना चाहता है, तो उनके पास हाईकोर्ट जाने का विकल्प खुला है. यह एक कानूनी प्रक्रिया है और हर पक्ष को अपने अधिकारों के तहत कदम उठाने का पूरा हक है.गोविंद ने बताया कि सोनम की मदद करने के लगातार लग रहे आरोपों और मानसिक दबाव की वजह से उनकी स्थिति काफी खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि यदि उन पर इसी तरह दबाव बनाया जाता रहा, तो वे सुसाइड के लिए मजबूर हो सकते हैं.

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम को जमानत की खबर ने इसे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है. आने वाले दिनों में कोर्ट के आदेश और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

मेघालय में साजिश के तहत मर्डर

बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी. विवाह के कुछ ही दिनों बाद, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग रवाना हुए. यह सफर उनके नए जीवन की शुरुआत माना जा रहा था, लेकिन 23 मई को अचानक उनके लापता होने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया. लगातार खोजबीन के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. शव पर धारदार हथियार के निशान मिले, जिससे साफ हो गया कि मामला हादसा नहीं बल्कि हत्या का है. उस समय सोनम का कोई सुराग नहीं मिल पाया, जिससे शक और बढ़ गया.

Advertisement

बाद में सोनम ने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए, जिसके आधार पर आकाश, आनंद और विशाल नाम के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसियों का कहना है कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक से कथित संबंध था, हालांकि परिवार ने इस बात से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, इसी संबंध के चलते इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement