'सिया की चाल ढाल देखिए पूरी सोनम है...' केतन अग्रवाल हत्याकांड पर बोलीं राजा रघुवंशी की मां

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से भी इसकी तुलना होने लगी है. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सिया गोयल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उसके हाव-भाव उन्हें उनके बेटे की हत्या के मामले की मुख्य आरोपी की याद दिलाते हैं.

Advertisement
पुणे केस पर क्या कुछ बोलीं राजा रघुवंशी की मां (Photo: file photo) पुणे केस पर क्या कुछ बोलीं राजा रघुवंशी की मां (Photo: file photo)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • भोपाल,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अब इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने मुख्य आरोपी सिया गोयल की तुलना अपने बेटे की हत्या के मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी से की है.

Advertisement

उमा रघुवंशी का कहना है कि सिया गोयल की चाल-ढाल और उसके चेहरे के भाव देखकर उन्हें अपनी बहू सोनम रघुवंशी की याद आ गई. उनके मुताबिक, सिया के हाव-भाव और उसका व्यवहार काफी हद तक सोनम जैसा लगता है. उन्होंने कहा कि सिया के चेहरे पर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं देता. इसी वजह से उन्होंने उसे "छोटी सोनम" बताया. 

दरअसल, पुणे में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जांच एजेंसियां मामले के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. इसी बीच राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीड़ित परिवार की यह प्रतिक्रिया सामने आई है.

उमा रघुवंशी ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में यदि आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है तो इससे दूसरे आरोपियों का मनोबल बढ़ सकता है. उन्होंने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि कानून का डर बना रहना जरूरी है.

Advertisement

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई फिलहाल शिलांग की अदालत में चल रही है. इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत पर बाहर है, जबकि कथित मास्टरमाइंड राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपी अब भी जेल में बंद हैं. फिलहाल पुणे और इंदौर से जुड़े दोनों चर्चित मामलों पर लोगों की नजर बनी हुई है. एक तरफ केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई अदालत में चल रही है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »