चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला... ग्वालियर-इंदौर हाईवे पर आधी रात को मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे 50 मुसाफिर

MP News: ग्वालियर से इंदौर जा रही स्लीपर बस में पनिहार के पास रविवार देर रात भीषण आग लग गई. ड्राइवर-हेल्पर की सूझबूझ से बस में सवार 50 यात्री सुरक्षित बचाए गए...

Advertisement
कुछ ही मिनटों में राख हो गई स्लीपर बस.(Photo:ITG) कुछ ही मिनटों में राख हो गई स्लीपर बस.(Photo:ITG)

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

MP News: ग्वालियर से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस में पनिहार के पास अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी मच गई. ड्राइवर और हेल्पर की मदद से और उनकी सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कुछ ही मिनट में बस बुरी तरह जल गई. हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाने में सफलता पाई.

Advertisement

यह पूरा घटनाक्रम रविवार की देर रात का है. एक स्लीपर बस ग्वालियर से इंदौर जाने के लिए निकली थी. आधी रात के वक्त जब यह बस पनिहार इलाके में पहुंची तो अचानक बस में बोनट की तरफ से आग लगना शुरू हो गई.

ड्राइवर की नजर जब इस आग पर पड़ी तो उसने तुरंत बस रोकी और हेल्पर की मदद से सभी यात्रियों को सूचित किया. समय रहते ड्राइवर और हेल्पर ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन कुछ देर के लिए बस के अंदर अफरा तफरी मच गई. यात्री समय रहते बाहर निकले.

आग ने बस को पूरी तरह चपेट में ले लिया. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड के अमले को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर उसे बुझाया. 

Advertisement

एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर से इंदौर बस जा रही थी. पनिहार इलाके में बस में बोनट की तरफ से आग लगी. ड्राइवर ने देख लिया. बस में 45 से 50 सवारियां थीं. सबको सुरक्षित उतार लिया गया. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »