MP: स्कूल में मधुमक्खियों ने अचानक बोला धावा, 20 से ज्यादा बच्चों को काटा... दहशत

मध्य प्रदेश के गुना में एक मिशनरी स्कूल में अचानक हड़कंप मच गया. क्योंकि स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक शिक्षकों और छात्रों पर हमला कर दिया. जिससे भगदड़ मच गई.

Advertisement
गुना के एक स्कूल में मधुमक्खियों ने मचाया तांडव. (Photo: Representational ) गुना के एक स्कूल में मधुमक्खियों ने मचाया तांडव. (Photo: Representational )

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

गुना के एक मिशनरी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना में कई छात्र और कुछ शिक्षक घायल हो गए. जिससे पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना वंदना कॉन्वेंट स्कूल की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार छात्र अपनी कक्षाओं से बाहर निकल रहे थे. तभी अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां परिसर में आ गईं और बच्चों पर हमला कर दिया.

Advertisement

छात्रों के अनुसार मधुमक्खियों ने उनके हाथ, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काट लिया. जिससे वे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. अचानक हुए इस हमले से स्कूल में चीख-पुकार मच गई. कई बच्चे दर्द और डर के कारण रोने लगे. शिक्षक और स्कूल स्टाफ ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें शांत करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: मधुमक्खियों के डंक से सूजा चेहरा, उसी फोटो की ब्रांडिंग से शहद बेचकर वायरल हुआ शख्स

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घायल छात्रों और शिक्षकों को तुरंत प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

शिक्षा विभाग कर रहा है जांच

Advertisement

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खियों का हमला अचानक हुआ था. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मधुमक्खियों का झुंड स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं. इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है. हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »