मध्य प्रदेश की तीन बार मंत्री रह चुकीं सविता वाजपेयी का निधन, CM मोहन यादव ने जताया दुख

MP News: सविता वाजपेई साल 1977 में जनता पार्टी के शासन के दौरान मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं. वह तीन बार राज्य में मंत्री रह चुकी थीं.  

Advertisement
मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री सविता वाजपेयी. (फाइल फोटो) मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री सविता वाजपेयी. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • भोपाल ,
  • 26 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

प्रसिद्ध समाजवादी नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री सविता वाजपेई  का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

वरिष्ठ पत्रकार बालमुकुंद भारती की धर्मपत्नी सविता वाजपेई 87 वर्ष की थीं. वाजपेई साल 1977 में जनता पार्टी के शासन के दौरान मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं. वह तीन बार राज्य में मंत्री रह चुकी थीं.  

Advertisement

बता दें कि सविता वाजपेई  जनता पार्टी शासन काल के तीनों मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, वीरेंद्र सकलेचा, और सुंदरलाल पटवा के मंत्रिमंडल में क्रमशः राज्य मंत्री और मंत्री के पद पर रहीं.  

सूत्रों ने बताया कि आपातकाल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम) के तहत बंदी के तौर पर वह 18 महीने जेल में भी रहीं. उनका अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर किया गया. उनके परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी डॉ. श्रद्धा अग्रवाल और छोटी निष्ठा दुबे भोपाल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.   

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री सविता वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. CM यादव ने वाजपेयी की आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना ईश्वर से की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »