थाना इंचार्ज दिलीप पुरी का पार्थिव शव गृह ग्राम पहुंचा... वर्दी वाले बेटे से लिपटी बूढ़ी मां, दहाड़ें मारकर रोए पत्नी और बच्चे, पूरे गांव में मातम

Dewas Inspector Dilip Puri Martyrdom: देवास के खातेगांव में शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान जान गंवाने वाले TI दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर धार के पैतृक गांव पहुंचा. मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement
शराब से भरे ट्रक को पकड़ने गए TI दिलीप पुरी की हत्या.(Photo:ITG) शराब से भरे ट्रक को पकड़ने गए TI दिलीप पुरी की हत्या.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • देवास/इंदौर/धार,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

MP News: देवास जिले के खातेगांव में शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. बेटे का शव सामने आते ही मां बिलख पड़ीं और शव से लिपटकर रोने लगीं. पत्नी और बच्चों का भी अपने को खोने के गम में खूब रोए. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. गांव का बाजार भी बंद रहा. 

Advertisement

दिलीप पुरी का पार्थिव शरीर सोमवार को इंदौर के बायपास स्थित उनके निवास पर लाया गया था. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. अपने साथी अधिकारी को अंतिम विदाई देने के लिए इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे. इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों की आंखें नम हो गईं.

दिलीप पुरी इंदौर के आजाद नगर, चंदन नगर और हीरानगर थानों में भी थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके थे. इंदौर में श्रद्धांजलि के बाद उनके पार्थिव शरीर को धार जिले के पैतृक गांव ले जाया गया.

बेटे का शव देखकर बिलख पड़ी मां

दिलीप पुरी की मौत की खबर से धार जिले के उनके गृहग्राम में शोक की लहर फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे. गांव में बाजार बंद रखा गया.

Advertisement

बेटे को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलख रही हैं. पिता भी गहरे सदमे में हैं. परिवार की मांग है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. देखें VIDEO:- 

शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान हुई घटना

बता दें कि देवास जिले के खातेगांव में शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान चली गई. आरोप है कि उन्हें आयशर वाहन से कुचल दिया गया. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले TI दिलीप पुरी को गार्ड ऑफ ऑनर.(File Photo)

इस घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. परिजन और ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. दिलीप पुरी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »